फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   condition of 45 roads will improve after rain

100 किमी लंबी 45 सड़कों की सुधरेगी हालत

Sat, 13 Aug 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
condition of 45 roads will improve after rain
बरसात के बाद 45 सड़कों की सुधरेगी हालत
विज्ञापन

बिजनौर। गड्ढों में चल रही सड़कों की दशा बदलने जा रही है। जी हां, जिले में 100 किमी लंबी 45 सड़कों की हालत बरसात के बाद सुधर जाएगी। इन सड़कों के नवीनीकरण के प्रस्तावों को मंजूरी मिल गई है। बजट भी जारी किया जा चुका है। अब विभाग को बरसात खत्म होने का इंतजार है, मौसम में बदलाव आते ही सड़कों को बनाने का काम चालू कर दिया जाएगा।
जिले में तीन नेशनल हाईवे निर्माणाधीन हैं। मेरठ-पौड़ी नेशनल हाईवे 119 को फोरलेन किया जा रहा है। हरिद्वार-काशीपुर को फोरलेन किए जाने का अधिकांश काम पूरा कर लिया गया है। वहीं, पानीपत-खटीमा हाईवे का हिस्सा बनी बिजनौर कोतवाली रोड भी बनाई जा रही है। इन तीनों राजमार्गों को छोड़कर जिले की बाकी सड़क लोक निर्माण विभाग के पास है। खैर, जिले में तीन नेशनल हाईवे के अलावा दो स्टेट हाईवे भी ठीकठाक हालत में हैं। अब बाकी बचे जिला मार्ग, अन्य जिला मार्ग और ग्रामीण संपर्क मार्गों में जिनकी हालत सबसे बद्तर है, उनके नवीनीकरण को प्रस्ताव बनाकर भेजे गए थे। जिन्हें मंजूरी मिलने के साथ ही बजट भी जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

अक्तूबर तक बन जाएंगी सड़कें
लोक निर्माण विभाग की ओर से 100 किमी लंबी 45 सड़कों का नवीनीकरण इसी साल किया जाना है। बरसात बीतने के बाद और सर्दी शुरू होने से पहले अक्तूबर तक सड़कों को बनाया जाना है। बता दें कि बरसात के दिनों में तारकोल की सड़कों को बनाने में परहेज किया जाता है, क्योंकि बरसात में तारकोल से बजरी सही से जुड़ती नहीं है। इन 45 सड़कों में 30 अन्य जिला मार्ग की श्रेणी में आने वाली सड़के हैं, जबकि दस जिला मार्ग समेत ग्रामीण संपर्क मार्गों का भी नवीनीकरण होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ी परियोजनाओं को नहीं मिली मंजूरी
केवल 45 सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी मिल पाई है, जबकि बड़ी परियोजनाओं के प्रस्ताव अभी लटके हुए हैं। बड़ी योजना में किरतपुर से नहटौर, पैजनियां होते हुए फीना मार्ग का चौड़ीकरण भी शामिल है। इसके अलावा किरतपुर से अकराबाद होते हुए नगीना तक भी सड़क का चौड़ीकरण अभी मंजूरी के इंतजार में है।

जिले की अलग-अलग श्रेणी की 45 सड़कों का नवीनीकरण किया जाना है। इन सड़कों पर तारकोल की परत डाली जाएगी। सौ किमी लंबी सड़कों को बनाने का काम बरसात बाद शुरू कर दिया जाएगा। सितंबर के अंत या अक्टूबर माह के दूसरे सप्ताह तक काम पूरे किए जाने का लक्ष्य रखा गया है। हालांकि अभी बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी नहीं मिली है - शादाब राव खान, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed