फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Completed the education of seven adopted sisters

गोद ली सात बहनों की पढाई कराई पूरी

Sun, 11 Jul 2021 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Completed the education of seven adopted sisters
गोद ली सात बहनों की पढ़ाई कराई पूरी
विज्ञापन

बिजनौर। भाजपा नेता ऐश्वर्य चौधरी मौसम ने गोद ली आठ और बहनों की शिक्षा पूर्ण कराई। छात्राओं को आशीर्वाद देते हुए उन्होंने और ज्यादा मेहनत से पढ़ने का आह्वान किया है।

ऐश्वर्य चौधरी ने गांव धर्मनगरी की 15 छात्राओं को गोद लिया था। छात्राएं श्री दुगा विद्या मंदिर धर्मनगरी में अध्य्यनरत थीं। शिक्षा सत्र 2017-18 से अब तक छात्राओं की पढ़ाई का सारा खर्च उठाया। आठ छात्राओं ने स्कूल की पढ़ाई पिछले साल पूरी कर ली थी और सात छात्राओं खुशी, लक्ष्मी, संजना, अलका, पुष्पा, झरना, लक्ष्मी ने इस साल पढ़ाई पूरी की। इनकी सारी फीस ऐश्वर्य चौधरी ने ही जमा की। ऐश्वर्य चौधरी ने उन्हें अपने कैंप कार्यालय पर सम्मानित किया। ऐश्वर्य चौधरी ने कहा कि आज बेटियां हर क्षेत्र में बेटों को भी पीछे छोड़ रही हैं। छात्राओं को पढ़ाई में मेहनत करके अपने माता पिता और गुरूजनों का नाम रोशन करने का आह्वान किया। इस दौरान झालू मंडल अध्यक्ष ललित चौधरी, जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर, रूपा भुईयार, मीनू वाल्मीकि, मनोज चौधरी, राजीव राजपूत, राजनारायण शर्मा, जितेंद्र राजपूत, राहुल चौधरी, अनुराग मिस्त्री, प्रताप मंडल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed