फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Complete examination of 12 examinees canceled

12 परीक्षार्थियों की संपूर्ण परीक्षा निरस्त

Thu, 16 Dec 2021 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Complete examination of 12 examinees canceled
12 परीक्षार्थियों की संपूर्ण परीक्षा निरस्त
विज्ञापन

बिजनौर। रुहेलखंड विश्वविद्यालय का नकलचियों पर जमकर चाबुक चला है। वर्ष 2021 की परीक्षा में पकड़े गए करीब दो दर्जन नकलचियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई है। इनमें एक दर्जन नकलचियों की संपूर्ण परीक्षा निरस्त कर दी गई है। इनमें बिजनौर सहित नौ जिलों के परीक्षार्थी शामिल हैं।

विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. अमित सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉ. केपी सिंह के निर्देश पर अनुचित साधन निस्तारण समिति की बैठक हुई है। बैठक में वर्ष 2021 की परीक्षा में नकल के आरोप में पकड़े गए 20 प्रकरणों पर चर्चा हुई। बैठक में अनुचित साधन प्रयोग के नियमों, उपलब्ध साक्ष्यों एवं विशेषज्ञों की आख्या को प्रस्तुत किया गया। बताया कि समिति ने 12 नकलचियों की शैक्षिक सत्र 2021 की संपूर्ण परीक्षा निरस्त करने का फैसला लिया है। चार परीक्षार्थियों पर पांच-पांच सौ रुपये अर्थदंड लगाया गया है। अर्थदंड भुगतान के बाद ही परीक्षाफल घोषित होगा। साथ ही चार परीक्षार्थियों को चेतावनी देते हुए परीक्षाफल घोषित करने का निर्णय हुआ है। बताया कि सभी निर्णय सर्वसम्मति से हुए हैं। विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. अमित सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय परीक्षा की शुचिता बनाए रखना प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed