फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Compensation will go to the accounts of 9165 flood affected farmers today

Bijnor News: बाढ़ प्रभावित 9165 किसानों के खाते में आज जाएगा मुआवजा

Fri, 01 Dec 2023 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Dec 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
Compensation will go to the accounts of 9165 flood affected farmers today
-किसानों के खातों में 6 करोड़ 5 लाख रुपये किए जाएंगे जारी
विज्ञापन

-जलीलपुर क्षेत्र में 33 प्रतिशत से ऊपर बाढ़ से नुकसान


संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिले के 9165 किसानों के बैंक खातों में बाढ़ से बर्बाद फसलों का मुआवजा शनिवार को पहुंचेगा। शासन व प्रशासन से मुआवजे के रूप में किसानों के खातों में 6 करोड़ 5 लाख रुपये भेजे जा रहे हैं। बाढ़ से कुल 10925 किसान प्रभावित है। शेष किसानों के खातों में भी धनराशि अगली किस्त में चली जाएगी।
इस बार पहाड़ी व मैदानी क्षेत्रों में अच्छी बारिश होने से नदियां उफान पर रही। गंगा समेत जनपद की मालन, कोटा, रामगंगा आदि नदियों के पानी से बाढ़ आई थी। विभागीय सर्वे के अनुसार नदियों के पानी से धामपुर, नगीना, चांदपुर आदि के करीब 45 गांवों के किसानों की 3102.2 हेक्टेयर फसल प्रभावित हुई थी। इस बार मालन नदी के उफान ने भी हजारों बीघा फसलों को बर्बाद किया था। बाढ़ का कहर जलीलपुर ब्लाक क्षेत्र के गांवों में ज्यादा रहा था। जलीलपुर क्षेत्र में करीब 2900 हेक्टेयर फसल प्रभावित हुई है। बाढ़ से प्रभावित फसलों के मुआवजे अर्थात (सरकार इनपुट सब्सिडी) के लिए चार सदस्य टीम बनाई थी। किसानों की फसल में 33 प्रतिशत या उससे ज्यादा नुकसान का सत्यापन मुआवजा देने के लिए डाटा फीडिंग कराया गया था।
विज्ञापन



---बाढ़ से प्रभावित 10925 किसान
चांदपुर 5972
धामपुर 4966
नगीना 687



आंकड़ों में बाढ़

--10925 किसानों की बाढ़ से फसल प्रभावित हुई है।



- 9165 किसानों के खाते जाएगा मुआवजा



- 6 करोड़ 5 लाख रुपये किए जाएंगे जारी



- 2900 हेक्टेयर जमीन जलीलपुर क्षेत्र में बाढ़ से प्रभावित



- 33 प्रतिशत से ज्यादा फसल नुकसान पर मिलेगा मुआवजा



बाढ़ से प्रभावित फसलों के मुआवजे की 6 करोड़ 5 लाख रुपये की धनराशि आज 9165 किसानों के खातों में पहुंच जाएगी। कुछ किसानों के खाते और कुछ जानकारी अपडेट नहीं हो पाई थी। इन शेष किसानों के खाते में मुआवजा अगली बार में पहुंच जाएगा। - अरविंद कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed