{"_id":"69177d3f5842a248240d5675","slug":"community-center-and-open-amphitheatre-to-be-built-in-bijnor-city-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-165171-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बिजनौर शहर में बनेगा कम्युनिटी सेंटर और ओपन एंफी थियेटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बिजनौर शहर में बनेगा कम्युनिटी सेंटर और ओपन एंफी थियेटर
Sat, 15 Nov 2025 12:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sat, 15 Nov 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर। शहर में मनोरंजन और सामाजिक गतिविधियों के लिए खुला स्थान मुहैया कराने के मकसद से कम्युनिटी सेंटर और ओपन एंफी थियेटर का निर्माण किया जाएगा। जिसका शुक्रवार को शिलान्यास भी किया गया।
शुक्रवार को नुमाइश ग्राउंड में मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत प्रस्तावित कम्युनिटी सेंटर और ओपन एंफी थियेटर का शिलान्यास हवन पूजन के साथ हुआ। पालिकाध्यक्ष इंदिरा सिंह और भाजपा नेता डॉ. बीरबल सिंह ने हवन पूजन करने के साथ ही निर्माण कार्य के लिए नींव की ईंट रखी।
पालिका चेयरपर्सन इंदिरा सिंह ने कहा कि प्रदर्शनी मैदान में बनने वाला कम्युनिटी सेंटर और ओपन एंफी थियेटर शहर के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। शिलान्यास के वक्त सभासद घनश्याम गुप्ता, जुल्फकार बेग उर्फ बेबी, दीपक गर्ग, प्रिंस रवि सिद्धार्थ, नीरज शर्मा, प्रभाकर, हितेश, ललित सैनी, विजेंद्र सिंह मौजूद रहे।