{"_id":"5ef8dd7e8ebc3e42d643124f","slug":"communicable-disease-control-campaign-will-run-in-july-bijnor-news-mrt4886648139","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुलाई में चलेगा संचारी रोग नियंत्रण अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुलाई में चलेगा संचारी रोग नियंत्रण अभियान
विज्ञापन

बिजनौर। जिलाधिकारी ने कहा कि इस बार जुलाई में आयोजित होने वाले संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत कोविड-19 के नियमों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा, जिसमें रैलियों, प्रभातफेरियों सहित अन्य सामूहिक रूप से आयोजित होने वाले कार्यक्रम नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए दस विभिन्न विभागों के सहयोग एवं समन्वय के साथ कार्य किया जाएगा।
जिलाधिकारी रमाकांत पांडेय ने विकास भवन के सभागार में राष्ट्रीय वैक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत संचारी रोग नियंत्रण अभियान को सफलता पूर्वक संचालित कराने के संबंध में संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने निर्देश दिए कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान से संबंधित विभागीय कार्य योजना को स्वास्थ्य विभाग के संबंधित अधिकारी को तत्काल प्रेषित कराना सुनिश्चित करें तथा शिक्षा विभाग के अधिकारी तीन दिन के अंदर ब्लॉक वार योजना बनाते हुए ब्लाक स्तर पर नोडल शिक्षकों के संवदीकरण का कार्य पूरा कराएं। उन्होंने बताया कि शासन के निर्देश पर एक से 31 जुलाई तक संचारी रोगों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के लिए पूर्ण गुणवत्ता के साथ अभियान चलाने के निर्देश दिये गए हैं। इसके अंतर्गत स्वास्थ्य, शिक्षा, पंचायत, महिला एवं बाल विकास, नगर निकाय सहित अन्य संबंधित विभागों को शामिल किया गया है। ये सभी विभाग आपस में समन्वय स्थापित कर सहयोग करते हुए एक टीम के रूप में कार्य करेंगे। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि एएनएम एवं आशाओं को अपने स्तर से निर्देशित करें कि वे अपने कार्य क्षेत्र में घर-घर जाकर जन सामान्य को स्वच्छता के प्रति जागरूक करें। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के नोडल अधिकारी/ अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एसके निगम द्वारा कार्यक्रम का संचालन करते हुए वैक्टर जनित रोगों के प्रसार एवं नियंत्रण के उपायों पर विस्तार से जानकारी उपलब्ध कराई गई।
इस मौके पर सीडीओ केपी सिंह, संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य डा. अनिल कुमार मिश्र, परियोजना निदेशक विजय प्रकाश श्रीवास्तव, सीएमओ डा. विजय कुमार यादव, संचारी रोग नियंत्रण अभियान के नोडल अधिकारी डा. एसके निगम, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. भूपेंद्र सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी बृजभूषण, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारियों के अलावा महिला एंव बाल कल्याण सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।