{"_id":"97307181364bf1142a0fad70931d3358","slug":"commotion-at-the-young-man-s-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की मौत पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की मौत पर हंगामा
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
Updated Mon, 23 Nov 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। बैराज मार्ग पर इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम के पास चीनी से भरे ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई और दो युवक घायल हो गए।
आरोपी चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। हादसे से गुस्साई भीड़ ने दिल्ली पौड़ी हाईवे पर मुआवजे की मांग को लेकर दो घंटे तक जाम लगाए रखा। पुलिस ने बमुश्किल समझा बुझाकर जाम खुलवाया।
शहर से सटी हेमराज कॉलोनी निवासी सुधीर मंडल का 27 वर्षीय पुत्र सुधाकर रविवार की शाम ट्रैक्टर ट्राली से गांव खारी स्थित क्रेशर में गन्ना डालने गया था। उसके साथ गांव का ही कनकन राय और देवाशीष भी गए थे। रात करीब साढ़े दस बजे तीनों गांव लौट रहे थे।
ट्रैक्टर को सुधाकर चला रहा था। बैराज मार्ग पर इंडेन गैस एजेंसी के पास पीछे से आ रहे चीनी से भरे ट्रक ने ट्राली में टक्कर मार दी।
हादसे में सुधाकर ट्रैक्टर से नीचे गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि देवाशीष और कनकन राय मामूली रूप से चोटिल हुए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, वहां चिकित्सकों ने सुधाकर को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
उधर, हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर कॉलोनी से बड़ी संख्या में हाइवे पर एकत्र हो गए और हादसे के विरोध में जाम लगा दिया।
पुलिस ने काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग नहीं माने। मृतक के परिजनों को मुआवजे की मांग और आरोपी ट्रक चालक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। बाद में शहर कोतवाल अजय गौतम ने आरोपी चालक के विरुद्घ कार्रवाई का आश्वासन दिया।
दो किलोमीटर लगा लंबा जाम
ग्रामीणों ने दो घंटे तक दिल्ली पौड़ी हाईवे को जाम रखा। दोनों वाहनों की लंबी कतार लग गई। हादसा स्थल से बिजनौर शहर में जजी चौराहे तक करीब दो किलोमीटर तक वाहनों की लाइन लगी थी।
पुलिस को करनी पड़ी मशक्कत
दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर जाम तो खुलवा दिया, लेकिन वाहनों की लंबी लाइन लगी होने से यातायात सुचारु नहीं हो सका। पुलिस कर्मी करीब पौने घंटे तक वाहनों से जूझते रहे। तब जाकर यातायात सुचारु हो सका।
इसके बाद ही लोग माने और जाम खोला। पुलिस ने क्रेन से ट्रैक्टर ट्राली और ट्रक को हटवाया। इसके बाद यातायात शुरू हो सका।