फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Committee reaches suspended sugarcane supervisor with rifle holder

रायफल धारी लेकर समिति पहुंचा निलंबित गन्ना पर्यवेक्षक

Tue, 30 Jun 2020 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Committee reaches suspended sugarcane supervisor with rifle holder
रायफल धारी लेकर समिति पहुंचा निलंबित गन्ना पर्यवेक्षक
विज्ञापन

नगीना। गन्ना विकास परिषद का एक निलंबित गन्ना पर्यवेक्षक परिषद के एससीडीआई को सबक सिखाने की नीयत से रायफल धारियों के साथ गन्ना समिति कार्यालय आ धमका। समिति में भाकियू कार्यकर्ताओं की भीड़ और पुलिस के आने की भनक लगने पर निलंबित गन्ना पर्यवेक्षक व उसके साथी वहां से भाग निकले। गन्ना विकास परिषद के एससीडीआई अविनाश चंद्र तिवारी ने पुलिस में घटना की तहरीर दी है।

गन्ना विकास परिषद बुंदकी-नगीना के ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक अविनाश चंद्र तिवारी ने बताया कि गन्ना आयुक्त ने 17 जून को परिषद में कार्यरत गन्ना पर्यवेक्षक सुधांशु कुमार सिंह के खिलाफ किन्हीं कारणों से निलंबन की कार्रवाई की थी। मामले में अनुशासनिक कार्रवाई चल रही है। आरोप है कि मंगलवार को निलंबित गन्ना पर्यवेक्षक सुधांशु कुमार अपने दो राइफलधारी सहित तीन अन्य साथियों के साथ सहकारी गन्ना विकास समिति नगीना के उनके कार्यालय कक्ष में उनको जान से मारने की नीयत से पहुंचे। उस समय वह विभागीय कार्य से समिति के दूसरे कक्ष में बैठे हुए थे। आरोपियों के आने की जानकारी मिलते ही उन्होंने डायल 112 को फोन किया। उन्होंने बताया कि गन्ना समिति में मंगलवार को किसान यूनियन का धरना चल रहा था। इस कारण समिति परिसर में काफी भीड़भाड़ थी। भीड़भाड़ होने व पुलिस के आने की भनक लगते ही आरोपी अपने वाहन लेकर वहां से भाग निकले। पूरी घटना समिति के सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। अविनाश चंद्र तिवारी ने तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed