{"_id":"58bb036a4f1c1b4042831578","slug":"committee-on-the-back-foot-would-not-mahapanchayat","type":"story","status":"publish","title_hn":"समिति बैकफुट पर, नहीं होगी महापंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समिति बैकफुट पर, नहीं होगी महापंचायत
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sat, 04 Mar 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर में हिंदू संगठन के नेताओं से वार्ता करते एसपी अजय साहनी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में प्रशासन की सख्ती के सामने हिंदू जन संघर्ष समिति बैकफुट पर आ गई। समिति ने प्रशासन के अफसरों से वार्ता के बाद छह मार्च को गांव आदमपुर में प्रस्तावित महापंचायत को निरस्त कर दिया है। इससे प्रशासन ने भी राहत की सांस ली है। महापंचायत को लेकर प्रशासन कई दिन से माथापच्ची में जुटा था। समिति के पदाधिकारियों से महापंचायत निरस्त करने के लिए मनाया जा रहा था। उधर, समिति के जिलाध्यक्ष शूरवीर सिंह ने दावा किया कि होली तक महापंचायत स्थगित की गई है।
नया गांव के विशाल मर्डर केस का सही खुलासा करने व निर्दोष लोगों का उत्पीड़न न करने की मांग को लेकर हिंदू जन संघर्ष समिति ने 6 मार्च को गांव आदमपुर में महापंचायत बुलाने का एलान किया था। समिति के पदाधिकारी महापंचायत करने पर अड़े थे, जबकि प्रशासन का मानना था कि इससे जिले का माहौल खराब हो सकता है। कई अन्य संगठन भी महापंचायत के विरोध में उतर आए थे। प्रशासन ने महापंचायत करने वालों पर रासुका लगाने के साथ देशद्रोह के मुकदमे दर्ज करने की चेतावनी दी थी। इसके बाद आयोजकों को नोटिस थमा दिए गए थे।
शुक्रवार रात डीएम जगतराज और एसपी अजय साहनी के साथ हिंदू जन संघर्ष समिति के पदाधिकारियों की कई घंटे वार्ता हुई। वार्ता के दौरान महापंचायत न करने का फैसला कर लिया गया था। शनिवार को एसपी अजय साहनी के साथ उनके कार्यालय में समिति के पदाधिकारियों की फिर से वार्ता हुई। मीडिया को भी वहीं बुला लिया गया। एसपी अजय साहनी ने कहा कि समिति के पदाधिकारी महापंचायत रद्द करने पर राजी हो गए हैं। समिति के पदाधिकारियों ने शर्त रखी है कि किसी निर्दोष का विशाल मर्डर में उत्पीड़न न किया जाए। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई होनी चाहिए। विशाल के मर्डर की जांच किसी स्वतंत्र एजेंसी से कराने की समिति के पदाधिकारियों की मांग मान ली गई है। एसपी के मुताबिक, पदाधिकारी प्रार्थना पत्र देकर जिस एजेंसी से विशाल के मर्डर की जांच कराना चाहेंगे, करा दी जाएगी।
विज्ञापन
एसपी ने साफ किया कि इंस्पेक्टर आरआर कठेरिया विशाल मर्डर में विवेचना नहीं कर रहे हैं। आला अफसरों के कहने पर उन्हें इस मर्डर के खुलासे में लगाया गया था। उन्हें वापस अमरोहा भेज दिया गया है। उनका इस केस से कोई लेना-देना नहीं है। पत्रकारों से समिति के जिलाध्यक्ष शूरवीर सिंह ने कहा कि होली तक महापंचायत स्थगित की गई है। इस मौके पर बजरंग दल नेता अनिल पांडे, विहिप नेता जितेंद्र चौधरी, संजीव बंसल, विशाल के पिता संजय के चाचा थपेंद्र सिंह, एसपी सिटी एमएम बेग, एसपी देहात डॉ. धर्मवीर सिंह व सीओ सिटी असित श्रीवास्तव मौजूद थे।
ऑल इंडिया इमाम्स काउंसिल का ज्ञापन
ऑल इंडिया इमाम्स काउंसिल ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन एसडीएम के स्टेनो को सौंपा और विशाल प्रकरण में जिले का माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे लोगों पर लगाम लगाने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि हिंदूवादी संगठन महापंचायत करने से बाज नहीं आए तो काउंसिल बिजनौर में विशाल महापंचायत करेगी।
शनिवार को काउंसिल कार्यकर्ता तहसील पहुंचे। उनका कहना था कि नया गांव के विशाल हत्याकांड में पैद्दा कांड के पैरोकार व गवाहों को नामजद किया गया है। ज्ञापन में पुलिस प्रशासन से जल्द विशाल हत्याकांड का खुलासा करने, हिंदू संगठनों को महापंचायत से रोकने, विशाल हत्याकांड की सीबीआई जांच कराने आदि मांगें की गई हैं। ज्ञापन देने वालों में मौलाना फहीमुद्दीन, मौलाना एजाज, मौलाना जमीर, मुफ्ती सलीम आरफी, कारी निसार, कारी मोहम्मद अशरफ, कारी अनस, कारी उसमान आदि शामिल रहे।
नूरपुर । हिंदू महापंचायत को रोकने की मांग को लेकर ऑल इंडिया इमाम कांउसिल ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन थाना प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार मिश्रा को सौंपा। ज्ञापन में विशाल हत्याकांड का सही खुलासा कर दोषियों को सजा दिए जाने, बिजनौर में आयोजित होने वाली महापंचायत को रोकने, विशाल हत्याकांड की जांच सीबीआई से कराने, भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए उचित कानून बनाने की मांग रखी गई।