फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Commissioner and DM reached Vidurkuti

विदुरकुटी पहुंचे कमिश्नर और डीएम

Mon, 06 Sep 2021 11:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Commissioner and DM reached Vidurkuti
बिजनौर में विदुर कुटी पर वृद्घ आश्रम का निरीक्षण करते कमिशनर आन्जनेय कुमार। - फोटो : BIJNOR
विदुरकुटी पहुंचे कमिश्नर और डीएम
विज्ञापन

गंज दारानगर। मुरादाबाद मंडल आयुक्त ने विदुर कुटी पर चल रहे विकास कार्य का अधिकारियों के साथ भ्रमण कर सभा हॉल में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। सोमवार को मुरादाबाद मंडल आयुक्त आंजनेय कुमार सिंह जिला अधिकारी के साथ मिलकर विदुर कुटी पर चल रहा विकास कार्य का निरीक्षण किया।
सोमवार को कमिश्नर और डीएम ने वृद्ध आश्रम, पंचकर्म चिकित्सा केंद्र, भारत माता भवन सहित मोदी ग्रह आदि भवनों का प्राकृतिक सौंदर्य को देखा। इसके उपरांत मुख्य अतिथि बने मंडलायुक्त ने शौचालय बनने के एक प्रश्न के उत्तर में सभी विदुर कुटी वासियों को कहा कि मात्र 12,000 रुपये के लिए ही आप अपनी महिलाओं के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रहे हैं। इससे पूर्व डीएम ने विदुर कुटी की धरती पर मंडलायुक्त के पधारने पर स्वागत किया। उधर, डीएम ने ग्राम वासियों के सहयोग लिए धन्यवाद व्यक्त किया। इस मौके पर सीओ बिजनौर, सीडीओ, बीडीओ हल्दौर नरेंद्र कुमार, परियोजना अधिकारी ज्ञानेश्वर त्रिपाठी, आरएलएम ज्ञान सिंह, डीपीआरओ सतीश कुमार, डीसी विजय यादव, सप्लाई इंस्पेक्टर विनीता देवी, एडीओ पंचायत अशोक कुमार लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

जिला अस्पताल पहुंचे कमिश्नर, भीड़ नियंत्रण के निर्देश दिए
बिजनौर। दोपहर कमिश्नर मुरादाबाद आंजनेय कुमार और डीएम बिजनौर उमेश मिश्रा जिला अस्पताल पहुंचे। जिला अस्पताल में कोरोना फीवर ओपीडी का निरीक्षण किया। वहां पर मरीजों की भीड़ देख कमिश्नर ने जिला अस्पताल के अधिकारियों को भीड़ नियंत्रित करने के निर्देश दिए। कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए इलाज कराने को कहा। इसके बाद बच्चा वार्ड का निरीक्षण भी किया। वेंटिलेंटर सही से काम कर रहे हैं या नहीं, इसकी भी जानकारी ली। ऑक्सीजन प्लांट को देखा और उसके क्रियाशीलता जांची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed