फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Commercial gas cylinder prices surge, adding to the woes of traders

Bijnor News: कॉमर्शियल गैस सिलिंडर के दामों में बेतहाशा उछाल, कारोबारियों की बढ़ी मुश्किलें

Sat, 02 May 2026 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Commercial gas cylinder prices surge, adding to the woes of traders
स्योहारा। कॉमर्शियल गैस सिलिंडर के दामों में अचानक हुई भारी बढ़ोतरी ने होटल, रेस्टोरेंट और ठेला कारोबारियों के सामने गंभीर संकट खड़ा कर दिया है। 19 किलोग्राम के कॉमर्शियल सिलिंडर के दाम 2135 रुपये से बढ़कर सीधे 3128.50 रुपये पहुंच गए वहीं पांच किलोग्राम वाले छोटे सिलिंडर की कीमत भी 670 रुपये से बढ़कर 825 रुपये हो गई है। इस अप्रत्याशित वृद्धि ने कारोबारियों का पूरा बजट बिगाड़ दिया है। दुकानदारों का कहना है कि गैस की कीमत बढ़ने का सीधा असर खाने-पीने की चीजों पर पड़ेगा। पहले 8 रुपये में मिलने वाला समोसा अब 10 रुपये का हो गया है। इसी तरह मिठाई, चाय, नाश्ता और अन्य खाद्य पदार्थों के दाम भी बढ़ाने की मजबूरी है, जिससे ग्राहकों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा और बिक्री पर भी असर पड़ सकता है।
विज्ञापन

होटल संचालक कपिल शर्मा ने कहा कि गैस के दामों में इतनी बड़ी बढ़ोतरी ने होटल व्यवसाय को संकट में डाल दिया है। पहले ही लागत लगातार बढ़ रही थी, अब यह नया झटका सहना मुश्किल हो रहा है। ग्राहकों पर पूरा बोझ डालना संभव नहीं है। ऐसे में मुनाफा लगभग खत्म होने की स्थिति बन रही है।
विज्ञापन

मिठाई विक्रेता आशीष माहेश्वरी ने बताया कि एक ही बार में इतनी बड़ी वृद्धि बेहद चिंताजनक है। छोटे और मध्यम व्यापारियों के लिए यह झटका असहनीय है। अगर यही हाल रहा तो खाने-पीने की सभी चीजों के दाम बढ़ाने पड़ेंगे। इससे ग्राहकों की संख्या घटने का भी खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन स्थित चाय व मिठाई होटल संचालक बाबू चौधरी का कहना है कि गैस के बिना खाद्य कारोबार चल ही नहीं सकता। दाम बढ़ने से सीधे लागत बढ़ती है, जिसका असर आम जनता तक पहुंचता है। अब या तो कीमतें बढ़ानी पड़ेंगी या फिर घाटा उठाना पड़ेगा। यह स्थिति लंबे समय तक बनी रही तो कारोबार प्रभावित होगा।

रेलवे फाटक पर समोसे का ठेला लगाने वाले नितिन कुमार चंद्रा ने कहा कि छोटे ठेले वालों के लिए यह बढ़ोतरी बहुत भारी साबित हो रही है। 8 रुपये में बिकने वाला समोसा अब 10 रुपये का करना पड़ा है। ग्राहकों की संख्या पर इसका असर पड़ रहा है। गैस महंगी होने से रोजमर्रा की कमाई पर संकट खड़ा हो गया है और गुजारा करना मुश्किल होता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed