फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Colourful Students in the program, the students made a color

रंगारंग कार्यक्रम में छात्र, छात्राओं ने जमाया रंग

Thu, 03 Nov 2016 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Thu, 03 Nov 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
Colourful Students in the program, the students made a color
नेहरू स्टेडियम में मंडलीय क्रीड़ा व शैक्षिक युवा समारोह के शुभारंभ पर सांस्कृतिक प्रस्तुति देतीं छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में माध्यमिक स्कूलों के 67वें मंडलीय क्रीड़ा व शैक्षिक युवा समारोह का उद्घाटन सीडीओ डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने गुब्बारे व शांति के प्रतीक कबूतर उड़ाकर किया। बिजनौर के कई स्कूलों के विद्यार्थियों ने मार्चपास्ट कर सलामी दी।
विज्ञापन

नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक व देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सीडीओ डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने विद्यार्थियों को साहित्य, संगीत, कला व खेलों में भी निपुण होने को कहा। कहा कि प्रतिस्पर्धा प्राकृतिक होनी चाहिए और इस पर हार-जीत का प्रभाव नहीं होना चाहिए। प्रतियोगिता में बालिकाओं के सब जूनियर वर्ग में चक्का फेंक में संभल की तानिया कौर, अमरोहा की विशाखा, कानपुर की महक, 600 मीटर दौड़ में बिजनौर की रिवानी, संभल की हिमानी, मुरादाबाद की मनीषा, जूनियर वर्ग में बिजनौर की मोना, मुरादाबाद की कनिका पाल, अमरोहा की सोनम, ऊंची कूद में संभल की हिमांशी चौधरी, मुरादाबाद की सिमरन हुसैन, बिजनौर की महिमा, सीनियर वर्ग में अमरोहा की अंशु चौधरी, बिजनौर की सीमा व रामपुर की शोभा क्रमश:प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहीं। 
विज्ञापन

बालकों के सब जूनियर वर्ग में चक्का फेंक में संभल का हार्दिक चौधरी, अमरोहा का इकविंद्र, बिजनौर का राहुल सिंह, जूनियर वर्ग में 800 मीटर दौड़ में अमरोहा का गौरव, संभल का दीपक, बिजनौर का असित तोमर क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे।         ऊंची कूद में बिजनौर का तरूण         प्रथम, मुरादाबाद का सुमित द्वितीय, सीनियर वर्ग में 800 मीटर दौड़ में संभल का योगेश यादव प्रथम, अमरोहा का जीशान मलिक द्वितीय व बिजनौर का मोनू कुमार तृतीय रहे। एडीआईओएस सत्यवीर सिंह ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता संयोजक डॉ. राजकुमार त्यागी व संयोजिका संगीता गुप्ता रहीं। संचालन गयूर आसिफ व राजेंद्र सोलंकी ने किया। इस दौरान सुरेशचंद्र शर्मा, डा.आफताब, सोरन सिंह परिहार, हीरालाल शर्मा, सुरेंद्र सिंह, ऋषिपाल सिंह, सुनीति त्यागी आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed