{"_id":"619be8e667b50c623f272712","slug":"colonies-being-cut-on-agricultural-land-dhampur-news-mrt5659389163","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेती की जमीन पर काटी जा रहीं कालोनियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेती की जमीन पर काटी जा रहीं कालोनियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेती की जमीन पर काटी जा रहीं कालोनियां
धामपुर। विनियमित क्षेत्र में कई माह से जेई की तैनाती न होने से लोगों के भवन निर्माण के नक्शे पास नहीं हो पा रहे हैं। उधर, जेई के न होने से नगर के चारों ओर खेती की जमीन में लोगों ने अवैध तौर पर कालोनियों को काटना शुरू कर दिया है। आरोप है कि शिकायत करने के बाद भी रोक नहीं लग पा रही है। लोगों ने अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने की मांग की है।
धामपुर विनियमित क्षेत्र कार्यालय में तैनात जेई का कई माह पहले गैर जनपद स्थानांतरण हो गया था। अभी तक किसी भी जेई की यहां पर तैनाती नहीं हुई है। जिस कारण लोगों को भवन निर्माण के लिए नक्शा पास कराने में भारी दिक्कत आ रही है। बताया जाता है कि जब से जेई का स्थानांतरण हुआ है। तब से कोई नक्शा पास नहीं हुआ है। जबकि नक्शा पास कराने वालों की संख्या दिनोदिन बढ़ती जा रही है। कुछ लोगों ने बगैर नक्शा पास कराए मकानों का निर्माण शुरू कर दिया है।
मोहल्ला साहूवान निवासी एक व्यापारी ने पास के एक व्यक्ति पर बगैर नक्शा पास कराने का आरोप लगाते हुए एसडीएम से शिकायत कर रोक लगाने की मांग की है। उधर नगर के चारों तरफ कुछ लोगों ने खेती की जमीन को सस्ते में खरीद कर उस जमीन पर कालोनियां काट दी हैं। नींदडू के फर्रख जलील का आरोप है कि उनके गांव में भी कुछ लोग अवैध तौर पर कालोनियां काट रहे हैं। विरोध करने पर देख लेने की धमकी दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि नहटौर मार्ग पर ग्रीन क्षेत्र होने के बाद भी यहां पर कुछ लोग कालोनियां काटने से बाज नहीं आ रहे है। नगर में प्रयास चौक, दुर्गा विहार कालोनी रेलवे लाइन पार, पुराना धामपुर नई बस्ती, आरएसएम कालेज के पीछे व नूरपुर मार्ग पर खेती की जमीन पर कालोनियां कट रही हैं। हरेेभरे बागों को नष्ट कर वहां पर मकानों का निर्माण हो रहा है।
विज्ञापन
एसडीएम विजय वर्धन तोमर का कहना है कि उनके द्वारा डीएम को जेई की तैनाती कराने को विनियमित क्षेत्र से प्रस्ताव पास कर भेजा गया है। जेई की तैनाती होने के बाद ही अवैध कालोनियों को ध्वस्त करने का अभियान चलेगा।