फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Collision driver collapsed from Scorpio tree

स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई चालक ने दम तोड़ा

Thu, 13 Apr 2017 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Thu, 13 Apr 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
Collision driver collapsed from Scorpio tree
हादसे में क्षतिग्रस्त गाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
चांदपुर में धनौरा रोड पर चांदपुर आ रही स्कॉर्पियो पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक घायल को हालत ज्यादा गंभीर देखते हुए मेरठ रेफर किया गया है।
विज्ञापन


मंगलवार को मोहल्ला शांतिकुंज निवासी अमित कुमार, निखिल उर्फ गोलू, मोहल्ला सरायरफी विवेकनगर निवासी कमल सैनी,  संदीप कुमार,  गांव कराल निवासी बलवीर सिंह, मोहल्ला सरायरफी निवासी मोहम्मद इरशाद स्कॉर्पियो से हरियाणा के फरीदाबाद क्षेत्र में किसी काम से  गए थे। बुधवार तड़के करीब चार बजे चांदपुर लौटते समय धनौरा रोड पर गांव बागड़पुर के पास स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पेड से टकरा गई।
विज्ञापन


हादसे में मोहल्ला कटकुई निवासी चालक अकील की मौके पर ही मौत हो गई। कमल सैनी, संदीप कुमार, अमित कुमार, निखिल उर्फ गोलू, मोहम्मद इरशाद, बलवीर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में मोहम्मद इरशादए बलवीर सिंह, कमल सैनी को नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संदीप को हालत चिंताजनक होने के कारण मेरठ भेजा गया है। अमित को   हायर सेंटर ले जाया गया 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed