फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Collision between school bus and truck in Bijnor, parents were horrified to see children drenched in blood

दर्दनाक हादसा: सीटों के नीचे फंसे थे मासूम बच्चे, मची चीख पुकार, लाडलों को खून से लथपथ देख सहम गए अभिभावक

Thu, 15 Feb 2024 11:42 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 15 Feb 2024 11:42 PM IST
सार

Accident in Bijnor : बिजनौर में बच्चों को स्कूल लेकर जा रही बस और ट्रक में आमने सामने की टक्कर हो गई। हादसे के बाद बच्चों में चीख पुकार मच गई। वहीं, लाडलों को खून से लथपथ देख अभिभावक सहम गए।

विज्ञापन
Collision between school bus and truck in Bijnor, parents were horrified to see children drenched in blood
बिजनौर में दर्दनाक हादसा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर जनपद में बिजनौर-हरिद्वार मार्ग पर बृहस्पतिवार सुबह कोहरे के बीच बच्चों को स्कूल लेकर जा रही बस और ट्रक में आमने सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में स्कूल बस के चालक की मौत हो गई, जबकि 21 छात्र-छात्राएं घायल हो गए। एक शिक्षक और एक शिक्षिका भी चोटिल हुए हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक शिक्षिका और दो छात्राओं को रेफर किया गया है। हादसे की वजह कोहरा और तेज रफ्तार माना जा रहा है।

विज्ञापन


ट्रक से टक्कर लगते ही स्कूल बस की सभी सीट उखड़ चुकी थी। ऐसे में बच्चे एक दूसरे के ऊपर गिर गए। कोई सीट के नीचे फंसा तो कोई तेज झटके में इधर-उधर गिरकर घायल हो गया। बस में सवार छात्र-छात्राओं के लिए यह मंजर बेहद डरावना रहा। चीख पुकार के बीच बच्चों ने एक दूसरे को सहारा देकर बस से बाहर निकाला।

विज्ञापन

Collision between school bus and truck in Bijnor, parents were horrified to see children drenched in blood
बिजनौर में हादसा। - फोटो : अमर उजाला

घायल हालत में छात्र-छात्राएं बस से निकलकर गन्ना क्रय केंद्र के मैदान में लेट गए। सभी बेहद सहमे हुए दिखाई दिए। उधर, हादसे की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। अपने लाडलों की खातिर अभिभावकों ने घटनास्थल की ओर दौड़ लगा दी। घायल बच्चों की भीड़ में अभिभावक अपने लाडलों को ढूंढते नजर आए। बालकों ने परिजनों को देखा तो रो पड़े। अभिभावकों की आंखों में आंसू नजर आए। जिसे भी खबर मिली वह मौके की ओर दौड़ पड़ा।

Collision between school bus and truck in Bijnor, parents were horrified to see children drenched in blood
स्कूल की बस और ट्रक की भिड़ंत - फोटो : Amar Ujala

एंबुलेंस का नहीं किया इंतजार, निजी वाहनों से ले गए अस्प्ताल
आठ बजकर 50 मिनट पर हादसा हुआ। कुछ ही देर में मंडावर थानाध्यक्ष रवि तोमर पहुंच गए, जिन्होंने थाने की गाड़ी घायल बच्चों को अस्पताल भिजवाया। उधर, जो अभिभावक भी अपनी गाड़ी से पहुंचे, वे चार से पांच बच्चों को लेकर अस्पताल की तरफ चल दिए। एंबुलेंस का इंतजार भी नहीं किया।

विज्ञापन

Collision between school bus and truck in Bijnor, parents were horrified to see children drenched in blood
घायल छात्रा - फोटो : Amar Ujala

एक दूसरे को ढांढस बंधाते रहे बालक
हादसा हो चुका था, क्रय केंद्र के मैदान में छात्र-छात्राएं पड़े हुए थे, जोकि एक दूसरे को ढांढस बंधाते नजर आए। नवीं के छात्र मानस घोष ने बताया कि टक्कर लगते ही वह बेहोश हो गया था। दो से तीन मिनट में होश आया तो इमरजेंसी गेट खोलकर बाहर निकले।

दूसरी बसों से भी बच्चों को उतार ले गए अभिभावक
घटनास्थल पर दूसरे स्कूलों की भी चार पांच बस पहुंच चुकी थी। ऐसे में अभिभावकों की उमड़ी भीड़ उन बसों से भी अपने बच्चों को उतारकर घर ले गई। उन्होंने इस दिन बच्चों को स्कूल भेजना उचित नहीं समझा।

डेढ़ घंटा तक बंद रही सड़क, लगा जाम
अभिभावक और राहगीरों को मिलाकर हजारों लोगों की भीड़ जमा हो चुकी थी। करीब डेढ़ घंटा तक सड़क बंद रही। उधर, दो ट्रैक्टर लगाकर ट्रक और बस को अलग किया गया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस बस के चालक का शव बाहर निकाल सकी।

अस्पताल में लगा रहा हाल जानने वालों का तांता
जिला अस्पताल में घायल बच्चे पहुंच चुके थे। डीएम और एसपी ने भी बच्चों को हाल जाना। इनके अलावा भाजपा नेता डॉ. बीरबल सिंह, भाजपा नेता ऐश्वर्य मौसम चौधरी, रालोद नेता डॉ. नीरज चौधरी, भाकियू जिलाध्यक्ष सत्यवीर सिंह सोन, भाकियू नेता राजेंद्र सिंह और वीरेंद्र सिंह समेत अन्य नेताओं ने भी बच्चों को हाल जाना।

हादसे में घायल बच्चे और शिक्षिकाएं
हादसे में स्कूल बस में सवार दो शिक्षक सहित 23 बच्चे घायल हो गए। इसमें कनिका राजपूत (17) पुत्री संजय, शिक्षिका हिमानी राजपूत (24) पुत्री छुटवा सिंह, फैज (16) पुत्र महमूद, खुशी (15) पुत्री कामेंद्र, दीपिका (13) पुत्री विनोद, शिवांक (14) पुत्र अजय, किया (5) पुत्री इमरान अली, देव (11) पुत्र जागेश, यश कुमार (12) पुत्र जागेश, इशांक (14) पुत्र चंदन, जीविका (11) पुत्री जगदीश, आर्यन राजपूत (16) पुत्र नरदेव, नौमान (13) पुत्र मन्सून अली, अफान (12) पुत्र संदन, परी (8) पुत्री इमरान, शिक्षक कपिल कुमार (28) पुत्र खिवेंद्र, नित्या (16) पुत्र कपिल कुमार, विशेष (15) पुत्र सचिन, अनाया चौहान (6) पुत्री जगदीप, आरुप (12) पुत्र सन्नी, मानस घोष (14) पुत्र विकास घोष, सोनिका (15) पुत्री योगेश कुमार, मदीहा घायल हो गए।

यह भी पढ़ें: Mission 2024: जयंत चौधरी ने RLD विधायकों से दिल्ली में की अहम बैठक, आंदोलन पर कहा- बातचीत हर समस्या का समाधान

सभी बच्चे सुरक्षित हैं: अनिल चौधरी
अस्पताल पहुंचकर सभी बच्चों का हाला जाना गया। यह स्कूल बस प्राइवेट थी और 52 सीट पर पास है। उसकी फिटनेस भी सही पास थी। गाड़ी में 40 छात्र-छात्राएं सवार थी। दुर्घटना में चालक की मौत हुई है। उनके परिवार के साथ हमारी सांत्वना है। - अनिल चौधरी, प्रबंधक, माडर्न एरा पब्लिक स्कूल

यह भी पढ़ें: किसान लॉकडाउन: ग्रामीण भारत बंद को लेकर ये है BKU का प्लान, राकेश टिकैत बोले-17 को सिसौली में लिया जाएगा फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed