फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   College wall falls, one dies

कॉलेज की दीवार गिरी, एक की मौत

Tue, 04 Sep 2018 12:08 AM IST
अमर उजाला/बिजनौर
अमर उजाला/बिजनौर Updated Tue, 04 Sep 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
College wall falls, one dies
दीवार के नीचे दबकर अधेड़ की मौत के बाद विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
नजीबाबाद में  झमाझम वर्षा के बीच अचानक रमा जैन कन्या महाविद्यालय की दीवार गिरने से दीवार में दबकर एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

नगर में शाम लगभग पांच बजे अचानक तेज बारिश शुरू हो र्गई। कछियाना निवासी 50 वर्षीय छोटे सिंह रमा जैन कन्या महाविद्यालय के बाहर चाट का ठेला लगाए था। अचानक कॉलेज की दीवार बारिश के बीच भरभरा कर गिर गई। दीवार गिरने से चाट विक्रेता छोटे सिंह और एक छात्र दब गया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह धामा, एसआई रामवीर सिंह के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस के घटनास्थल पर पहुंचने से पहले स्कूली छात्र गांव बनवारीपुर निवासी राजेश का 18 वर्षीय पुत्र विपुल कुमार को घायल अवस्था में निकालकर लोगों ने उपचार के लिए प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं पुलिस ने दीवार में दबे छोटे सिंह को निकालकर अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

वहीं बनवारीपुर निवासी छात्र विपुल कुमार के शरीर के बाएं हिस्से में गंभीर चोटें आईं हैं। उस समय विपुल ट्यूशन पढ़कर घर लौट रहा था और अचानक तेज वर्षा होने पर विपुल चाट के ठेले के नजदीक खड़ा हो गया था। मृतक चाट विक्रेता का पुत्र नितिन भी नजदीक था, लेकिन वह बाल-बाल बच गया। चाट विक्रेता की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के परिजन शव घर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश में मदरसे के हॉल का लिंटर गिरा
बढ़ापुर। बस स्टैंड के निकट निर्माणाधीन मदरसा हॉल का लिंटर गिर जाने पर चपेट में आकर एक श्रमिक घायल हो गया। बस स्टैंड के समीप कस्बे के एक मदरसा के नए भवन का निर्माण चल रहा है। मदरसा के लिए बने हॉल पर सोमवार की देर शाम लिंटर डाला जा रहा था कि बारिश के आने पर मजदूरों को काम रोकना पड़ा । तेज बारिश के पानी ने लेंटर के नीचे लगी बल्लियों की सपोर्ट को कमजोर कर दिया। हॉल का लिंटर पड़ा, लगभग आधा भाग जमीन पर आ गिरा। बारिश आने पर वहां काम कर रहे राजमिस्त्री व मजदूर बारिश से बचने के लिए लेंटर से उतरकर पास में ही चले गए थे। इस कारण कोई अप्रिय घटना नहीं हुई जबकि लेंटर की चपेट में आकर एक श्रमिक के पैर में मामूली चोट आई है।

एसडीएम ने घटनास्थल का किया निरीक्षण
घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया। प्रशासन ने शासन से मुआवजा दिलाने का आश्वासन देते हुए पोस्टमार्टम कराने की सलाह दी।  
हो सकता था और बड़ा हादसा  
रमा जैन कन्या महाविद्यालय के निकट संतोषी माता मंदिर सहित कई प्राचीन मंदिर स्थित हैं। वहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु शाम ढलते ही पूजा-अर्चना करने इसी रास्ते से होकर जाते हैं। चाट के ठेले पर भी भारी भीड़ रहती है। रमा जैन कॉलेज की काफी ऊंची और लंबी दीवार धराशायी हो गई। यदि भारी वर्षा न हो रही होती तो श्रद्धालुओं के क्षेत्र में आवागमन और चाट के ठेले पर खड़े होने से बड़ा हादसा हो सकता था।

बारिश में मजदूर का मकान गिरा
जलीलपुर। गांव बमनौला की मंढेय्यो में विजयपाल सिंह अपने तीन बच्चों, पत्नी के साथ लकड़ी की कड़ी से बना मकान में सो रहे थे। वह मजदूरी करता है। तेज बारिश के चलते रात में उसका मकान भर भराकर गिर गया। मकान के गिरते ही ग्रामीणों ने पहुंच कर पीड़ित परिवार की मदद की। गिरे मकान के मलबे में पड़ोसी डोरी सिंह के दो पशु गंभीर रूप से घायल हो गए। विजयपाल सिंह ने बताया दिन में मकान की एक कड़ी टूट गई थी। इसके चलते वो सतर्क थे। बच्चों को सुलाकर दोनों पति-पत्नी जाग कर रात गुजार रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed