{"_id":"61a2787c44336c57c1030ea7","slug":"college-honored-for-winning-gold-in-wrestling-bijnor-news-mrt566637069","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुश्ती में गोल्ड जीतने पर कॉलेज ने किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुश्ती में गोल्ड जीतने पर कॉलेज ने किया सम्मानित
विज्ञापन

नहटौर। नहटौर पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री कॉलेज की बीए की छात्रा श्रद्धा चौधरी ने राजस्थान के जैसलमेर में आयोजित राष्ट्रीय युवा खेल प्रतियोगिता की महिला जूनियर अंडर 19 श्रेणी में कुश्ती में गोल्ड मेडल जीतने पर उसे कॉलेज की ओर से सम्मानित किया गया।
नहटौर पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री कॉलेज के स्वामी विवेकानंद हॉल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें भारत सरकार के इंडियन यूथ खेल संघ की ओर से 23 से 25 नवंबर तक राजस्थान के जैसलमेर में आयोजित राष्ट्रीय युवा खेल प्रतियोगिता में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा कुमारी श्रद्धा चौधरी निवासी ग्राम नियामतपुर तहसील धामपुर ने लड़कियों के जूनियर वर्ग (अंडर 19) श्रेणी में कुश्ती का गोल्ड मेडल जीता। मुख्य अतिथि धामपुर नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष लीना सिंघल व महाविद्यालय के अध्यक्ष इंजीनियर आशीष सिंघल ने संयुक्त रूप से कुमार श्रद्धा चौधरी को सम्मानित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय की ओर से श्रद्धा चौधरी को 11 हजार रुपये की धनराशि तथा एक मोबाइल उपहार स्वरूप भेंट किया। कार्यक्रम में ममता त्यागी, सुनीता त्यागी, पंकज शर्मा, विपिन सैनी, अवनीश चौहान, जावेद अहमद, नरेंद्र कुमार, अरविंद सिंह आदि प्रवक्ताओं सहित कई छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन चमन सैनी तथा अध्यक्षता डॉ. कैलाश ने किया।