{"_id":"624b389ec59ab179d14c04e1","slug":"collectorate-employees-on-strike-due-to-lockdown-bijnor-news-mrt583181677","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाबंदी कर हड़ताल पर रहे कलक्ट्रेट के कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाबंदी कर हड़ताल पर रहे कलक्ट्रेट के कर्मचारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालाबंदी कर हड़ताल पर रहे कलक्ट्रेट के कर्मचारी
बिजनौर। कलक्ट्रेट के कर्मचारियों ने सोमवार को हड़ताल रखते हुए कार्यालयों की तालाबंदी कर दी। उन्होंने जनपद प्रतापगढ़ में लालगंज तहसील के वरिष्ठ सहायक की पीट पीटकर हत्या किए जाने पर रोष जताते हुए आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग उठाई।
सोमवार को उत्तर प्रदेशीय मिनिस्ट्रीयल कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मचारियों ने हड़ताल कर दी। उन्होंने कलक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि लालगंज तहसील के वरिष्ठ सहायक सुनील कुमार शर्मा को एसडीएम ने पीट-पीट कर मार डाला। मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई, लेकिन अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। पूरे प्रदेश के कर्मचारियों मेें रोष है। कर्मचारियों ने एसडीएम को बर्खास्त करने की मांग उठाई। वहीं मृतक के आश्रितों को एक करोड़ का मुआवजा और नौकरी की मांग भी उठाई। साथ ही सीएम को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया। इस दौरान जिला महामंत्री बीना रानी, जिलाध्यक्ष सतीश कुमार वर्मा, अजय कुमार वर्मा, हरवीर सिंह, मोहम्मद उस्मान, राजेंद्र सिंह, अनीस अहमद, मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे।