{"_id":"61e7031dc0026347562ed832","slug":"cold-wave-increased-cold-sunshine-remained-ineffective-bijnor-news-mrt573882229","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीतलहर ने बढ़ाई ठंड, धूप रही बेअसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शीतलहर ने बढ़ाई ठंड, धूप रही बेअसर
विज्ञापन
शीतलहर ने बढ़ाई ठंड, धूप रही बेअसर
बिजनौर। मंगलवार को कोहरे और शीतलहर का प्रकोप रहा। दोपहर को धूप निकली, लेकिन कुछ खास राहत नहीं मिली। हालांकि ठंड का प्रकोप शाम होते होते फिर से बढ़ गया। मंगलवार को जिले का न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
जिले में कई दिन से केवल आसमान में ही कोहरा छाया हुआ था। मंगलवार को बहुत घना कोहरा सड़कों पर भी छा गया। कोहरे के साथ साथ शीतलहर के थपेड़े भी चलते रहे। सर्दी से बचने के लिए लोग जगह जगह आग जलाकर तापते रहे। दोपहर करीब एक बजे धूप निकली, लेकिन ठंड में राहत नहीं मिली। शीतलहर दिनभर चलती रही। पिछले कई दिनों के मुकाबले मंगलवार को बहुत अधिक ठंड रही। नगीना स्थित मौसम वेधशाला के प्रेक्षक सतीश कुमार के अनुसार अभी सर्दी का प्रकोप जारी रहेगा।
तापमान की स्थिति
दिन अधिकतम न्यूनतम
13 जनवरी 16.2 8.8
14 जनवरी 14 8
15 जनवरी 11.6 7.8
16 जनवरी 11 8.4
17 जनवरी 13.8 8.5
18 जनवरी 11.2 5.4