फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Cold wave continues, frost has increased

शीतलहर का कहर जारी, पाले ने बढ़ाई गलन

Mon, 20 Dec 2021 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Cold wave continues, frost has increased
शीतलहर का कहर जारी, पाले ने बढ़ाई गलन
विज्ञापन

बिजनौर। रविवार को पाले और शीतलहर ने मौसम में गलन बढ़ा दी है। रविवार को जिले का न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
रविवार सुबह कोहरा तो बिलकुल नहीं आया, लेकिन पाले ने मौसम को और ठंडा कर दिया। किसान सवेरे खेतों में पहुंचे तो गन्ने के खेत में पत्ती और खरपतवार आदि पर पाले की सफेद चादर जमी हुई थी। पाले से सुबह हाड़ कंपाने वाली ठंड रही। सुबह करीब साढ़े सात बजे सूरज निकलने पर पाला पिघलना शुरू हुआ तो ठंड का प्रकोप और बढ़ गया। खेतों में काम करने गए किसानों को पाले की वजह से परेशानी हुई। वहीं रविवार को स्कूल व कोचिंग सेंटर की छुट्टी होने की वजह से विद्यार्थियों को बहुत आराम मिला। पाले से राहत मिली तो करीब नौ बजे फिर से शीतलहर के झोंके शुरू हो गए। नगीना स्थित मौसम वेधशाला के प्रेक्षक सतीश कुमार के अनुसार आजकल पाला पड़ने की काफी संभावना रहती है। अभी भी पाला पड़ने और कोहरा आने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed