फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Cold Chain Point will be shifted to Samipur

सीएमओ ने कोल्ड चैन पॉइंट सीएचसी में स्थानांतरित करने के दिए निर्देश

Sun, 15 May 2022 11:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
Cold Chain Point will be shifted to Samipur
नजीबाबाद में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का जर्जर कोल्ड चैन पॉंइट भवन। - फोटो : NAZIBABAD
समीपुर स्थानांतरित होगा कोल्ड चेन प्वॉइंट
विज्ञापन

नजीबाबाद। सीएमओ ने स्वास्थ्य विभाग को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से कोल्ड चेन प्वॉइंट को तत्काल सीएचसी समीपुर स्थानांतरित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजय कुमार गोयल ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (प्रतिरक्षण) एवं यूएनडीपी के प्रतिनिधियों से रविवार को पीएचसी स्थित कोल्ड चेन प्वॉइंट भवन का निरीक्षण कराया था। भवन जर्जर होने, छतों से पानी टपकने से वैक्सीन खराब होने और शार्ट सर्किट के खतरे को देखते हुए यह निर्णय लिया।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. सर्वेश निराला ने बताया कि कोल्ड चेन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समीपुर ले जाने की तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं। नगर और ग्रामीण क्षेत्र की वैक्सीनेशन सीएससी में रखने के लिए डीप फ्रीजर संचालन के लिए विद्युत व्यवस्था के लिए प्वॉइंट बनाने, जेनरेटर स्थानांतरित करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। डॉ. निराला ने बताया कि विद्युतीकरण और जेरनेटर आदि की व्यवस्था पूरी होते ही नगर और ग्रामीण क्षेत्र का कोल्ड चेन प्वॉइंट समीपुर में स्थानांतरित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और राजकीय महिला चिकित्सालय के जर्जर भवन की स्थिति को देखते हुए दोनों अस्पतालों की स्वास्थ्य सेवाओं को भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समीपुर स्थानांतरित करने पर विचार कर रहा है। बताया जाता है कि दोनों चिकित्सालयों में केवल ओपीडी सुविधाएं ही नगर स्थित भवनों में जारी रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed