{"_id":"57b0c2524f1c1bd26e6eaf65","slug":"coastal-villagers-found-some-relief","type":"story","status":"publish","title_hn":"तटीय गांव वालों को मिली थोड़ी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तटीय गांव वालों को मिली थोड़ी राहत
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Mon, 15 Aug 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में गंगा और मालन का जलस्तर कम होने से तटीय गांव वालों को राहत मिली है। गांव ब्रह्मपुरी में भरा गंगा का पानी कम हो गया है। रावली के रपटे पर भी पानी कम हो गया है।
शुक्रवार रात दोनों नदियों का जलस्तर बढ़ गया था। गांव ब्रह्मपुरी में दो से तीन फीट तक पानी भर गया था।
रावली के रपटे पर भी एक से डेढ़ फीट तक पानी चल रहा था। शनिवार सुबह गंगा का जलस्तर घट गया। गांव ब्रह्मपुरी में अब केवल एक फीट तक पानी रह गया है।
गांव रावली के रपटे पर भी बहुत कम पानी उतर रहा है। जलस्तर घटने से गांव वालों को राहत मिली है। गांव कुंदनपुर के पास गांव वालों द्वारा क्षतिग्रस्त स्टड हटाए जाने से गंगा की धारा सीधी होने से कटान रुक गया है। सिंचाई विभाग के एक्सईएन डा.आरके शर्मा के मुताबिक कुंदनपुर के पास तटबंध बनाने का काम जोरों से चल रहा है। दो से तीन दिन में तटबंध बनाने का काम पूरा हो जाएगा। इसके बनने से कुंदनपुर के गांव वालों को बहुत फायदा होगा। मध्य गंगा बैराज के एक्सईएन एसएस गिरि के अनुसार गंगा में इस समय 99 हजार क्यूसेक पानी चल रहा है। स्थिति पर नजर रखी जा रही है।