फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Co-operative sugar mill got 25 crores

सहकारी चीनी मिल को मिला 25 करोड़

Wed, 29 Jun 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Co-operative sugar mill got 25 crores
सहकारी चीनी मिल को मिला 25 करोड़
विज्ञापन

बिजनौर। किसान सहकारी नजीबाबाद चीनी मिल के किसानों के लिए राहत की खबर है। सहकारी चीनी मिलों को गन्ना मूल्य भुगतान के लिए सरकार द्वारा दी गई 500 करोड़ रुपये ऋण के रूप में देने की घोषणा में नजीबाबाद मिल के हिस्से में 25 करोड़ रुपये आए हैं। यह धनराशि सीधे किसानों के खातों में जाएगी। डीसीओ यशपाल सिंह ने बताया कि गन्ना मूल्य भुगतान की यह धनराशि दो दिन के अंदर किसानों के खातों में पहुंच जाएगी।

जनपद की नजीबाबाद चीनी मिल पर करीब 57 करोड़ रुपये किसानों का खरीदे गन्ना मूल्य का बकाया चल रहा है। सरकार ने सहकारी चीनी मिलों के गन्ना किसानों को राहत देते गन्ना मूल्य भुगतान के 500 करोड़ रुपये की धनराशि अवमुक्त की है। इसमें से नजीबाबाद मिल को 25 करोड़ रुपये मिले हैं। 57 करोड़ रुपये में से 25 करोड़ का बकाया गन्ना मूल्य भुगतान हो जाएगा। गन्ना अधिकारियों का कहना है कि बकाया भुगतान भी जल्द कराया जाएगा। उधर जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह ने बताया कि किसानों को त्वरित गन्ना मूल्य भुगतान कराने के लिए सरकार ने सहकारी मिलों को 500 करोड़ की वित्तीय सहायता ऋण के रूप में प्रदान की है। इस धनराशि में से नजीबाबाद सहकारी मिलों को 25 करोड़ रुपये आवंटित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed