फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   CO Najibabad injured in road accident

सड़क हादसे में सीओ नजीबाबाद घायल

Thu, 14 Jan 2021 12:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
CO Najibabad injured in road accident
बिजनौर के गांव पेद्दा के पास सड़क दुर्घटना में घायल नजीबाबाद सीओ गजेंद्र पाल। - फोटो : BIJNOR
सड़क हादसे में सीओ नजीबाबाद घायल
विज्ञापन

बिजनौर। पेद्दा चौकी के पास सीओ नजीबाबाद की कार व एक अन्य कार की टक्कर हो गई। जिसमें सीओ व तीन पुलिसकर्मी समेत पांच लोग घायल हो गए। सीओ समेत सभी पुलिसकर्मियों को वेदांता अस्पताल व दूसरी कार में सवार अनमोल को बुद्धा हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। हादसे की सूचना पर कई अधिकारी मौके पर पहुंचे।
सीओ नजीबाबाद गजेंद्रपाल सिंह बुधवार शाम करीब छह बजे नजीबाबाद मार्ग से किसी मामले में बयान कराने के लिए बिजनौर आ रहे थे। बिजनौर के आदर्शनगर निवासी अनमोल अपनी कार से नजीबाबाद की ओर जा रहा था। कार आरक्षी पवन ढाका चला रहे थे। आरक्षी सौरभ व संजय कुमार भी कार में सवार थे। पेद्दा चौकी के निकट दोनों कारों की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों कार क्षतिग्रस्त हो गईं। पेद्दा चौकी का स्टाफ व आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। हादसे में सीओ सहित तीनों पुलिसकर्मी व अनमोल घायल हो गए। सीओ व तीनों पुलिसकर्मियों को वेदांता अस्पताल व अनमोल को बुद्धा हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। डीएम रमाकांत पांडेय व एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह अस्पताल पहुंचे और सीओ व घायल पुलिसकर्मियों का हाल जाना।
विज्ञापन

गौरव सेनानियों को करेंगे सम्मानित
बिजनौर। पूूर्व सैनिक कल्याण समिति द्वारा 15 जनवरी को सुबह 11 बजे जैन धर्मशाला में सेना दिवस का आयोजन होगा। समिति अध्यक्ष कर्नल हर्ष निधि ने बताया कि इस मौके पर 1971 में भारत पाकिस्तान युद्ध में हिस्सा लेने वाले गौरव सेनानियों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed