फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Co-0238 Change of sugarcane variety is the only solution for red rot disease: Sukhveer Singh

को-0238 गन्ना प्रजाति का बदलाव ही लाल सड़न रोग का एक मात्र निदान : सुखवीर सिंह

Sat, 02 Nov 2024 02:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
Co-0238 Change of sugarcane variety is the only solution for red rot disease: Sukhveer Singh
स्योहारा। इस वर्ष भी गन्ना प्रजाति को. 0238 में रेड रॉट (लाल सड़न) रोग का भयंकर प्रकोप है। किसानों की इस गन्ने प्रजाति की फसल इस बार भी पूरी तरह बीमारी के कारण नष्ट हो चुकी है। शुगर मिल ने इस बीमारी के निदान के लिये इस गन्ना प्रजाति का बदलाव ही एक मात्र उपाय बताया है। शुगर मिल के अधिशासी अध्यक्ष सुखवीर सिंह ने बताया कि पांच नवम्बर से पेराई सत्र शुरू हो जाएगा। उन्होंने इस बार भी गन्ना प्रजाति को. 0238 में रेड रॉट (लाल सड़न) की बीमारी का प्रकोप अधिक होने पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि इस गन्ना प्रजाति का बदलाव ही एक मात्र उपाय है। सुखवीर सिंह ने किसानों से कहा कि को. 0238 गन्ना प्रजाति की बुवाई बिल्कुल न करें। बल्कि इसके स्थान पर को. 0118, को. 15023 व जल भराव वाले क्षेत्रों में को. लख 14201 की ही बुवाई करें। इसके लिए किसानों को शुगर मिल से प्रयाप्त बीज उपलब्ध कराया जाएगा। चीनी मिल उपाध्यक्ष गन्ना विभाग अरविन्द सिंह ने किसानों से कहा कि रेड रॉट बीमारी से सूख चुके खेतों को तुरंत जोत कर खेत खाली करें व ट्राईकोडर्मा को गोबर की खाद में मिला कर एक सप्ताह तक रखने के बाद चार किलो ग्राम प्रति एकड़ के हिसाब से अंतिम जुताई पर डालकर खेत को तैयार करे। बताया कि ट्राईकोडर्मा का प्रयोग पेड़ी के खेतों में भी करें साथ ही गन्ना प्रजाति को. 0118 व को. 15023 में पचास किग्रा प्रति एकड़ पोटाश अवश्य डालें। संवादी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed