फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   CM took information about the examination system from video conference

सीएम ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग से ली परीक्षा व्यवस्था की जानकारी

Mon, 10 Feb 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
CM took information about the examination system from video conference
सीएम ने वीडियो कांफ्रेंस से ली परीक्षा व्यवस्था की जानकारी
विज्ञापन

बिजनौर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कांफ्रेंसिंग द्वारा जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा की व्यवस्थाओं की जानकारी ली है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा नकलविहीन कराने के लिए अधिकारी कोआर्डिनेशन से काम करें। वीडियो कांफ्रेंसिंग में डीएम, एसपी तथा डीआईओएस मौजूद रहे।
यूपी बोर्ड की दसवीं तथा बारहवीं की परीक्षा 18 फरवरी से शुरू है। जिले में 90 हजार से अधिक परीक्षार्थियों के लिए 122 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा शुरू होने में मात्र दस दिन का समय बचा है। प्रशासन ने बोर्ड परीक्षा की तैयारियां अपडेट कर ली हैं। बोर्ड परीक्षा नकलविहीन कराना शासन की प्राथमिकता है। इसलिए चार दिन पहले डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने परीक्षा केंद्रों की टेक्निकल व्यवस्था को राज्य मानीटरिंग सैल से वाच किया। जिले के केपी एस इंटर कॉलेज बिजनौर तथा वैदिक कन्या इंटर कॉलेज चांदपुर के कक्षों को देखा गया था। अब आठ फरवरी को देर शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कांफ्रेंस से परीक्षा की व्यवस्थाओं की जानकारी ली है। सीएम ने डीआईओएस से परीक्षा की तैयारियों के बारे में पूछा। इस पर डीआईओएस ने केंद्रों की संख्या, सेक्टर, जोनल, सचल दस्तों की नियुक्ति समेत अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी दी। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री ने बोर्ड परीक्षा नकलविहीन कराने के बारे में सरकार का संकल्प दोहराया है। कहा कि कहीं कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। परीक्षा में लगे अधिकारी तालमेल से काम करें।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री बिजनौर को नहीं भूले
बिजनौर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कांफ्रेंस से हाईस्कूल तथा इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा की तैयारियों की जानकारी ली है। मुख्यमंत्री ने वेस्ट यूपी के बिजनौर, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर तथा बागपत जिलों के अधिकारियों से व्यवस्थाओं के बारे में पूछा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 27 जनवरी को गंगा यात्रा का उद्घाटन करने बिजनौर आए थे। मुख्यमंत्री के दिल व दिमाग में जिले की मेहमाननवाजी की याद ताजी थी। जब सीएम ने वेस्ट यूपी की शुरुआत की तो सबसे पहले बिजनौर का नाम लिया। जिले में बोर्ड परीक्षा की व्यवस्थाएं ओके मिली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed