फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Clues not found of youths who jumped in Ganga

गंगा में कूदे युवकों का नहीं मिला सुराग

Tue, 27 Jul 2021 10:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Clues not found of youths who jumped in Ganga
गंगा में कूदे युवकों का नहीं मिला सुराग
विज्ञापन

बिजनौर। तीन दिन पूर्व गंगा में छलांग लगाने वाले युवक का सुराग नहीं मिला। मंगलवार को गोताखोरों ने कई घंटे तक युवक की गंगा में तलाश की। बैराज पर गंगा के गेट खुलवाकर भी उसे ढूंढा गया। वहीं, दो दिन पूर्व पिता की डांट के बाद घर से गए युवक की बाइक भी बैराज से आगे वन विभाग के इलाके में खड़ी मली है। युवक के मोबाइल से दो वीडियो मिली हैं। युवक वीडियो में जिंदगी से परेशान होने की बात कह रहा है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव खेड़की निवासी रिजवान 24 जुलाई की शाम अपने दो साथियों के साथ बैराज पर घूमने गया था। इस दौरान मोबाइल पर किसी से बात करते हुए रिजवान ने गंगा में छलांग लगा दी थी। मंगलवार को गांव के तमाम लोग नगर पालिका चेयरपर्सन पति शमशाद अंसारी से मिले व बैराज का गेट खुलवाकर गोताखोरों से युवक की तलाश कराने को कहा। गांव वालों को शक था कि रिजवान बैराज के गेट में फंसा हो सकता है। एडीएम को प्रार्थना पत्र देने के बाद सिंचाई विभाग के अधिकारियों से अनुमति ली गई। जिसके बाद गंगा के गेट खुलवाकर रिजवान की तलाश की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन

वहीं, 25 जुलाई को बिजनौर के मोहल्ला नई बस्ती निवासी शकील का 20 साल का पुत्र साकिब पिता की डांट के बाद घर से बाइक लेकर चला गया था। परिजनों ने उसकी तलाश की, पर कोई पता नहीं चला। परिजन गंगा बैराज पर साकिब की तलाश में गए तो उन्हें बैराज पुल के पार मुजफ्फरनगर जिले के क्षेत्र में पुलिस चौकी पर साकिब की बाइक खड़ी मिली। पुलिस ने परिजनों को बताया कि बाइक वन विभाग के क्षेत्र में 25 जुलाई की रात मिली थी। परिजनों को बाइक की डिग्गी से साकिब का मोबाइल भी मिला। मोबाइल में साकिब की दो वीडियो मिलीं। एक वीडियो में साकिब कह रहा है कि वह अपनी जिंदगी से परेशान हो गया है। दूसरी वीडियो में परिजनों व भाई को कह रहा है कि अब वे सब आराम से रहें। इसके बाद परिजनों ने मुजफ्फरनगर क्षेत्र में गंगा में साकिब की भी तलाश कराई पर वह नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed