फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Clouds prevailed throughout the day, increased cold due to drizzle

दिनभर छाए रहे बादल, बूंदाबांदी से बढ़ी ठंड

Fri, 03 Dec 2021 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Clouds prevailed throughout the day, increased cold due to drizzle
बिजनौर में गुरूवार को बुंदाबांदी होने से अपने बच्चे को ठंड से बचाती महिला। - फोटो : BIJNOR
दिनभर छाए रहे बादल, बूंदाबांदी से बढ़ी ठंड
विज्ञापन

बिजनौर। मौसम ने बृहस्पतिवार को करवट बदली। दिनभर बादल छाए रहे और दोपहर में बूंदाबांदी हुई। बादलों के छाए रहने से ठंड बढ़ गई है। हल्की बारिश के आसार बने हुए हैं। ठंड से बचने के लिए लोग गर्म कपड़े पहनकर बाहर निकले। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
बृहस्पतिवार को सुबह हल्की धूप निकली थी, लेकिन कुछ देर बाद ही सूरज बादलों की ओट में छिप गया। इसके बाद धूप नहीं निकल सकी। सवेरे से लेकर शाम होने तक बादल छाए रहे। दोपहर बाद बूंदाबांदी हुई। बता दें कि मौसम विज्ञानियों ने दो दिनों में हल्की बारिश होने का अनुमान लगाया था। उधर, बादलों के छाए रहने से बारिश की आशंका बनी हुई है। वैसे तो सर्दी का मौसम नवंबर से शुरू हो जाता है, लेकिन ठिठुरन वाली ठंड दिसंबर से शुरू हो पाती है। इस बार भी ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। दिसंबर माह के दूसरे ही दिन आसमान में कोहरे की धुंध छाई रही। दोपहर में हुई हल्की बूंदाबांदी से ठंड में बढ़ोतरी हो गई। हल्की बूंदो की वजह से हाड़ कंपा देने वाली सर्दी बढ़ने के आसार हो गए। बढ़ती सर्दी का असर लोगों की दिनचर्या पर पड़ेगा।
विज्ञापन

बादलों के छाए रहने से तापमान में गिरावट आई है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को 22.4 डिग्री सेल्सियस तापमान बना हुआ था। दिन के तापमान में दो डिग्री की कमी आई है। बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री बना रहा। अचानक हुई ठंड के चलते ठिठुरन भी बढ़ी है। ऐसे में बच्चे ठिठुरन के बीच स्कूल पहुंचे। वहीं, दूसरी तरफ सड़कों पर ठंड की वजह से वाहनों की संख्या में कमी दिखाई दी। इसके साथ ही जिलेभर में गर्म कपड़ों की दुकानों पर भी भारी भीड़ दिखाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed