{"_id":"5e7b90398ebc3e7607032d95","slug":"close-medical-store-bijnor-news-mrt475292146","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद कराए मेडिकल स्टोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद कराए मेडिकल स्टोर
विज्ञापन
बंद कराए मेडिकल स्टोर
बिजनौर। लॉकडाउन में मेडिकल स्टोरों को खोलने के निर्देश मिलने के बाद भी रायपुर और बरुकी क्षेत्र में पुलिस ने जबरदस्ती मेडिकल स्टोर बंद करा दिए। इससे मेडिकल स्टोर संचालकों में रोष फैल गया। मेडिकल स्टोर संचालकों ने इस मामले की सूचना जिला औषधि निरीक्षक को दी।
कोरोना वायरस को लेकर देशभर में 21 दिन का लॉकडाउन किया गया है। इसमें शासन प्रशासन की ओर से आपातकालीन सेवाओं को 24 घंटे जारी रखने की छूट दी गई है। आरोप है कि इसके बावजूद पुलिस ने नगीना देहात और बरुकी क्षेत्र में खुल रहे मेडिकल स्टोरों को बंद कराने का प्रयास किया। इस मामले की सूचना मेडिकल स्टोर संचालकों ने जिला औषधि निरीक्षक आशुतोष मिश्रा को दी। डीआई के शासनादेशों का हवाला देने के बाद मेडिकल स्टोरों को इसकी जानकारी दी गई।