{"_id":"5f3c15188ebc3e3d1b6831a5","slug":"cloned-atm-card-and-was-caught-withdrawing-money-bijnor-news-mrt4968109133","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम कार्ड की क्लोनिंग कर पैसे निकालते धरा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम कार्ड की क्लोनिंग कर पैसे निकालते धरा गया
विज्ञापन

शिवालाकलां। एटीएम कार्ड बदल बदलकर पैसे निकालने का प्रयास कर रहे एक युवक को पुलिस ने दबोच लिया। तलाशी में उसके पास से 40 एटीएम कार्ड बरामद हुए हैं। पुलिस पकड़े गए युवक से पूछताछ कर रही है।
शिवाला कलां में पंजाब नेशनल बैंक की शाखा के बाहर एटीएम लगी हुई है। मंगलवार की दोपहर एक युवक एटीएम बूथ में पहुंचा और एटीएम कार्ड बदल-बदलकर पैसे निकालने का प्रयास करने लगा। इस दौरान बूथ के बाहर खड़े लोगों को शक हुआ तो उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को पकड़कर थाने ले गई। तलाशी में उसके पास से 40 से अधिक एटीएम कार्ड बरामद हुए। पूछताछ में युवक ने खुद को गाजियाबाद के लोनी का निवासी बताया। थानाध्यक्ष राजीव चौधरी के अनुसार पकड़ा गया युवक एटीएम कार्डों की क्लोनिंग कर पैसा निकालने का काम करता है। उसने कहां से कितना पैसा निकाला है इसकी जानकारी की जा रही है। पकड़े गए युवक से अभी पूछताछ चल रही है।