{"_id":"5de16ce28ebc3e54f22eca9a","slug":"cleanliness-became-a-challenge-in-front-of-village-heads-nazibabad-news-mrt4562051128","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ी ग्राम पंचायतें असफाई व्यवस्था झेल रहीं दंश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ी ग्राम पंचायतें असफाई व्यवस्था झेल रहीं दंश
विज्ञापन
ग्राम प्रधानों के सामने सफाई व्यवस्था बनी चुनौती
नजीबाबाद। बड़ी ग्राम पंचायतों के सामने साफ-सफाई व्यवस्था का दुरुस्त रखना बड़ी चुनौती है। अपर्याप्त सफाई कर्मचारियों के चलते गंदगी के ढेर लगने से ग्राम प्रधानों को लोगों की नाराजगी का सामना करना पड़ रहा है। कुछ ग्राम प्रधानों ने सफाई कर्मचारियों के साथ मजदूर लगाकर सफाई कराने का बीड़ा उठाया है।
नजीबाबाद ब्लॉक की तातारपुर लालू, जालबपुर गुदड़, शेखपुर गढ़ू आदि बड़ी ग्राम पंचायतों में साफ-सफाई के लिए दो लेकर छह सफाई कर्मचारी हैं। सुभाषनगर, आरसीपुरम, शिवलोकपुरम, साईंनगर, लक्ष्मीनगर, जयनगर, रामविहारी सहित नौ कॉलोनियां और खुशहालपुर मढ़का, जालबपुर गुदड़, आरफपुर खजूरी सहित तीन गांव ग्राम पंचायत जालबपुर गुदड़ से जुड़े हैं। लालूवाला धनौरा, सत्यविहार, कुसुम विहार, आदर्शनगर, जयनगर आदि कॉलोनी ग्राम पंचायत तातरपुर लालू से जुड़ीं हैं। ग्राम पंचायत बड़ी होने के चलते ग्राम प्रधानों के सामने से साफ सफाई व्यवस्था का दुरुस्त करना चुनौती बनी हैं। ग्राम पंचायत तातारपुर लालू की ग्राम प्रधान मीनाक्षी त्यागी ने छह सफाई कर्मचारियों के साथ पांच अतिरिक्त मजदूर लगाकर क्षेत्र के नालों की तलछट सफाई कराने का अभियान चलाया है। वहीं जाबलपुर गुदड़ और शेखपुर गढ़ू में अपर्याप्त सफाई कर्मचारी होने पर सफाई व्यवस्था से लोग परेशान हैं। ग्राम प्रधानों को भी लोगों की नाराजगी का दंश झेलना पड़ रहा है। क्षेत्रीय नागरिक अजय सक्सेना, आनंद त्यागी, राहुल त्यागी, योगेश यादव, राजीव आदि ने बड़ी ग्राम पंचायतों में अतिरिक्त सफाई कर्मचारी नियुक्त करने की मांग की है।