{"_id":"67ab9d49771ddd2508017bfc","slug":"cleaning-cleaners-accused-of-shocking-eo-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-142812-2025-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: सफाई सफाईकर्मियों ने ईओ लगाया धक्कामुक्की का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: सफाई सफाईकर्मियों ने ईओ लगाया धक्कामुक्की का आरोप
विज्ञापन
श्मशान की भूमि की साफ सफाई और कब्जामुक्त करने की मांग कर रहे थे सफाई कर्मी
संवाद न्यूज एजेंसी
नहटौर। श्मशान की भूमि की साफ सफाई और कब्जामुक्त करने को लेकर ईओ नवनीत कुमार सिंह से मिलने पहुंचे सफाई सफाईकर्मियों की उनसे नोकझोंक हो गई। सफाईकर्मियों ने ईओ पर धक्का मुक्की करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। बाद में दोनों पक्षों की हुई वार्ता में मामले का पटाक्षेप हो गया।
सफाईकर्मी लक्ष्मण, अर्जुन सुधीर, राजकुमार टांक, सरवन सिंह, प्रमोद कुमार, करन आदि ने बताया कि वे नूरपुर रोड पर स्थित श्मशान को कब्जामुक्त करने की मांग को लेकर ईओ से मिलने गए थे। आरोप है कि ईओ नवनीत कुमार सिंह ने उनके साथ अभद्रता की। मोबाइल छीनने का प्रयास किया। धक्का मुक्की भी की।
उधर, ईओ नवनीत कुमार सिंह ने बताया कि उन्होंने वार्ता के दौरान सफाईकर्मियों से मामला राजस्व विभाग से जुडा होने की बात कही थी। इस पर सफाईकर्मी अभद्रता करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सफाई कर्मचारियों को समझा बुझाकर शांत किया। इसके बाद दोनों पक्षों की हुई वार्ता में आश्वासन के बाद मामले का पटाक्षेप हो गया।