फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Class 7 student dies after being hit by car

कार की चपेट में आकर कक्षा सात के छात्र की मौत

Sat, 27 Nov 2021 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Class 7 student dies after being hit by car
कार की चपेट में आकर कक्षा सात के छात्र की मौत
विज्ञापन

हल्दौर। गांव नवादा तुल्ला के बस अड्डे के नजदीक एक कार की चपेट में आकर परीक्षा देने जा रहे कक्षा सात के एक छात्र की मौत हो गई। चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के परिजनों की तहरीर पर फरार आरोपी कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
गांव नवादा तुल्ला निवासी रुद्राक्ष कुमार पुत्र कामेंद्र सिंह (13) नगर के सीडी इंटर कॉलेज में कक्षा सात का छात्र था। ग्रामीणों के अनुसार बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे रुद्राक्ष नूरपुर-बिजनौर हाईवे पर स्थित अपने गांव के बस अड्डे पर सड़क किनारे खड़े होकर स्कूल में परीक्षा देने जाने के लिए बस आने की प्रतीक्षा कर रहा था। इस दौरान वह बिजनौर जा रही एक तेज गति वाली कार की चपेट में आकर घायल हो गया। मौके पर भीड़ जमा हो गई। लोगों ने चालक को पकड़ने का प्रयास किया तो वह कार छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन

घटना की सूचना फोन पर परिजनों व पुलिस को दी गई। घायल रुद्राक्ष को परिजन बिजनौर ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे ऋषिकेश के एम्स के लिए रेफर कर दिया। शुक्रवार को रुद्राक्ष की उपचार के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर परिजनों की तहरीर पर फरार कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed