फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Class 11 girl student raped in car, one arrested

नगीना:: कार में 11वीं की छात्रा से कार में दुष्कर्म, एक गिरफ्तार

Mon, 27 Mar 2023 12:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 27 Mar 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Class 11 girl student raped in car, one arrested
नगीना क्षेत्र में नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म के मामले में पकड़ा गया आरोपी।
-स्कूल जा रही छात्रा को बहला फुसलाकर कार में बैठा ले गए थे आरोपी
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



नगीना। दो युवक स्कूल जा रही 11वीं की छात्रा को बहला फुसलाकर कार में बैठा ले गए और नहर पटरी पर सुनसान इलाके में कार खड़ी कर उसके साथ दुष्कर्म किया। थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार भी बरामद कर ली है।


छात्रा की मां ने थाने पर दी तहरीर में बताया कि उसकी 17 वर्षीय बेटी नगीना के एक स्कूल में 11वीं की छात्रा है। शनिवार को वह स्कूल जाने के लिए घर से निकली। रास्ते में ग्राम रशीदपुर गढ़ी थाना बिजनौर निवासी उज्जवल चौधरी अपने एक मित्र अनुज निवासी ग्राम अमीरपुर गांगू थाना बिजनौर ने उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर गाड़ी में बैठा लिया। बरुकी नहर पटरी पर ले जाकर उज्जवल ने दुष्कर्म किया और बाद में जान से मारने की धमकी देते हुए रास्ते में छोड़कर फरार हो गए। थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र वशिष्ठ का कहना है कि तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एक आरोपी अनुज को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed