फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Clashes between the sweeper and the inspector

समस्याओं के निदान को लेकर सफाई कर्मियों और निरीक्षक के बीच नौकझोंक

Mon, 07 Jun 2021 11:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Clashes between the sweeper and the inspector
सफाई कर्मियों और निरीक्षक के बीच नोकझोंक
विज्ञापन

धामपुर। पालिका में सोमवार को सफाई निरीक्षक इंद्रपाल सिंह और सफाई कर्मियों के बीच नोकझोंक हुई। सफाईकर्मियों का आरोप है कि सफाई निरीक्षक जानबूझ कर कर्मियों का उत्पीड़न कर रहे हैं। जो कर्मी ड्यूटी पर तैनात रहता है, उसकी भी गैर हाजिर लगा कर वेतन काट रहे हैं। इस मामले को लेकर पालिकाध्यक्ष कार्यालय में दोनों पक्षों की ओर से काफी देर तक हंगामा होता रहा। पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता के हस्तेक्षप के बाद किसी तरह से दोनों पक्ष शांत हुए।

सफाई कर्मचारी संजीव कुमार, मनजीत सिंह, अमित कुमार आदि के नेतृत्व में सफाईकर्मी सफाई निरीक्षक के उत्पीड़नात्मक रवैये की शिकायत को लेकर पालिकाध्यक्ष के पास पहुंचे। आरोप लगाया कि सफाई निरीक्षक उनके लोगों के साथ अशोभनीय व्यवहार कर उत्पीड़न कर रहे हैं। ड्यूटी पर होने के बावजूद भी उनका वेतन काटा जा रहा है। मौके पर पालिका सभासद के पति सोनू वाल्मीकि की सफाई निरीक्षक इंद्रपाल सिंह से इस मामले को लेकर तीखी नोकझोंक हुई। चेताया कि यदि उनके द्वारा व्यवहार में सुधार कर कर्मियों के साथ परिवार के सदस्य जैसा व्यवहार नहीं किया गया तो आंदोलन होगा। वह इस मामले को लेकर ईओ सुभाष कुमार से भी मिलेंगे। कर्मियों ने कहा कि जब पालिका बोर्ड ने ठेके के सफाई कर्मियों से माह के पूरे 30 दिन काम लेकर पूरे माह का वेतन देने का प्रस्ताव पास कर दिया है तो पालिका अधिकारी बोर्ड के प्रस्ताव की अनदेखी कर उसे अमल में लाने को मनमानी क्यों कर रहे हैं। कर्मियों ने कहा कि जब उनकी तैनाती सफाई कर्मी के पद पर हुई तो उनसे वाहन चालक का काम न लिया जाए। यदि लिया जाए तो उसका वेतन सफाई कर्मी के वेतन से अधिक हो। पालिकाध्यक्ष के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। इस मौके पर काफी सफाई कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed