फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   CJM orders to file report of Jitendra's murder

Bijnor News: नौ तपा ... पहले दिन 41 डिग्री तक तपा

Sat, 25 May 2024 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
CJM orders to file report of Jitendra's murder
-बिजनौर और चांदपुर तहसील शनिवार को रही सबसे गर्म
विज्ञापन

- मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान, आने वाले दिनों में गर्मी का प्रकोप बढ़ेगा

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जेठ मास रवि तपै, उष्ण चलत जग वाई, तो जानो धन बहु परत, धरती सकै नमाई। घाघ की ये कहावत बढ़ते पारे को लेकर सटीक बैठ रही है। मौसम वैज्ञानिकों का भी कहना है कि ज्येष्ठ महीने में जितनी अधिक गर्मी होगी, उतनी ही बारिश अच्छी होगी। इससे कहीं न कहीं किसानों को भी फायदा मिलेगा। नौ तपा के पहले दिन ही पार 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जिले में शनिवार को नौ तपा का पूरा असर देखने को मिला। लोग गर्मी में झुलस गए। दोपहर में बाजारों में भी भीड़ कम नजर आई। सुबह 10 बजे अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। इसके बाद समय के साथ ही तापमान बढ़ता गया। दोपहर करीब दो बजे तक अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
विज्ञापन

तापमान बढ़ने से पूरे दिन लोगों का पसीना छूटता रहा। नगीना तहसील में सबसे कम और बिजनौर व चांदपुर तहसील में सर्वाधिक तापमान रहा। गर्मी अधिक होने से लोगों को एसी, कूलर, पंखों से राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को दिन में ऐसे में बढ़ा अधिकतम पारा-
समय- अधिकतम तापमान
छह बजे- 30
आठ बजे- 33
10 बजे- 35
12 बजे- 38
02 बजे- 41
04 बजे- 40
-----
जिले की तहलील में तापमान
तहसील- अधिकतम तापमान- न्यूनतम तापमान
बिजनौर- 41- 28
नजीबाबाद- 40- 28
चांदपुर- 41- 28
धामपुर- 40- 28
नगीना- 39.2- 26.4
नोट: नगीना तहसील का तापमान नगीना स्थित कृषि वेधशाला से लिया है। जबकि अन्य चार तहसीलों का तापमान वेदर डॉट कॉम से लिया है।

तापमान में अभी बढ़ोतरी होगी। इस समय जितनी गर्मी हो रही है, उतनी ही बारिश होने का भी अनुमान है। फिलहाल अभी बारिश होने के आसार नजर नहीं आ रहे है। - सतीश कुमार, प्रेषक, कृषि वेधशाला, नगीना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed