{"_id":"6654dc45b12f5db9b906cfe4","slug":"cjm-orders-to-file-report-against-eight-electrical-workers-bijnor-news-c-27-1-smrt1006-124360-2024-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: सीजेएम ने दिए आठ विद्युत कर्मियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: सीजेएम ने दिए आठ विद्युत कर्मियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश
विज्ञापन
विद्युत कनेक्शन देने में की गई धोखाधड़ी का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। सीजेएम नरेंद्र कुमार ने लाइनमैन सचिन कुमार सहित आठ विद्युत कर्मियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश धामपुर कोतवाली पुलिस को दिया है। विद्युत कनेक्शन देने में की गई धोखाधड़ी के मामले की विवेचना करने के लिए कहा है।
धामपुर निवासी शाहबाज आलम ने न्यायालय में 156(3) सीआरपीसी के तहत दिए प्रार्थना पत्र दिया था। बताया था कि 29 अगस्त 2023 को लाइनमैन सचिन सात अन्य विद्युत कर्मियों के साथ मोहल्ला महल सराय के मार्केट में आया। उस पर 17,213 रुपए का बकाया बताते हुए कनेक्शन काट दिया। विद्युत कनेक्शन विच्छेद का नोटिस सचिन एवं लाइनमैन हरेंद्र ने हस्ताक्षर कर उसे दिया।
उसने अपने भाई के साथ जेई राहुल मौर्य से लाइन जोड़ने के लिए संपर्क किया। जेई ने आठ हजार रुपये विद्युत कर्मियों को देकर लाइन जुड़वाने का आश्वासन दिया। इस पर आठ हजार रुपये सचिन लाइनमैन को नकद दिए गए। उसकी लाइन जोड़ दी गई।बाद में रसीद देने का वादा किया गया।
विज्ञापन
उसके बाजार की दुकान के किराएदार इकबाल अहमद के बकाया बिल में से 15 हजार रुपये देने एवं 2500 में नया कनेक्शन देने को कहा। उसके पुत्र ने पेटीएम से 30 अगस्त को 15 हजार रुपये ट्रांसफर किया। यह नंबर सचिन की पत्नी दीपा के नाम से था। नए कनेक्शन देने के लिए भी 2500 रुपये सचिन को ट्रांसफर किए गए और आधार कार्ड, फोटो भी भेजे।
सचिन ने लगातार कहने के बाद भी ना तो उसे कोई रसीद दी और नहीं नया कनेक्शन लगवाया। उसके साथ सचिन व उसके साथी विद्युत कर्मियों ने मिलकर धोखाधड़ी की है। सीजीएम ने आठ विद्युत कर्मियों पर रिपोर्ट दर्ज करने की आदेश दिए है।