फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   City's new powerhouse stuck in land

Bijnor News: जमीन के फेर में फंसे शहर के नए बिजलीघर

Tue, 27 Jun 2023 12:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 27 Jun 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
City's new powerhouse stuck in land
- बढ़ते शहर के लिए नए बिजलीघरों का निर्माण जरूरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। शहर के विकास के लिए बिजली, पानी और सड़क बड़ी महत्वपूर्ण है। बिजनौर शहर में सड़क, पानी तो सही है, लेकिन बिजली व्यवस्था गर्मियों चरमरा जाती है। इसे सुधारने को ऊर्जा निगम ने बिजनौर शहर व आसपास क्षेत्र के लिए रिवैंप योजना के तहत पांच नए बिजलीघर निर्माण का प्रस्ताव बनाया। बिजलीघर स्वीकृत हो गए, लेकिन उनके निर्माण के लिए जमीन नहीं मिलने पर वह कागजों से धरातल पर नहीं उतर रहे हैं।
जिला मुख्यालय पर करीब 32 हजार उपभोक्ता हैं। इनकी बिजली आपूर्ति के लिए 20-20 केवीए क्षमता के दो बिजलीघर हैं। जबकि आबादी तेजी के साथ बढ़ती जा रही है। गर्मी शुरु होते ही बिजलीघर ओवरलोडिंग जूझने लगते हैं। इस बार बिजली की खपत ज्यादा होने से आपूर्ति के दौरान लाइन में 150 से 180 वोल्टेज ही आए हैं। ओवरलोडिंग से निजात दिलाने के लिए रिवैंप योजना के तहत नजीबाबाद मार्ग, नगीना मार्ग, औद्योगिक क्षेत्र, सलेमपुर मथना, बबनपुरा में बिजलीघरों के निर्माण कराने का प्रस्ताव स्वीकृत हो गया।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर तीन बिजलीघर प्राथमिकता पर प्रस्तावित हैं, लेकिन इन बिजलीघरों के लिए जमीन नहीं मिल रही है। रिवैंप योजना के तहत शहर की आबादी में जर्जर लाइन के तार, खंभे आदि बदले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------- कोट
शहर में बिजली की मांग व खपत में अंतर हो रहा है। बढ़ती आबादी को देखते हुए शहर के लिए नजीबाबाद मार्ग, नगीना मार्ग, औद्योगिक क्षेत्र तथा आसापास के लिए सलेमपुर मथना, बबनपुरा में बनाएं जाएंगे। इनके निर्माण के लिए जमीन की तलाश की जा रही है। जमीन प्राप्त होते ही नए बिजलीघरों का निर्माण शुरू हो जाएगा - अनिल पांडेय, अधिशासी अभियंता बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed