{"_id":"5e99f3a68ebc3e72af615f59","slug":"citizens-coming-from-outside-should-get-themselves-investigated-bijnor-news-mrt478155030","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाहर से आने वाले नागरिकों स्वयं कराएं जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाहर से आने वाले नागरिकों स्वयं कराएं जांच
विज्ञापन
बिजनौर कलक्ट्रेट में पत्रकारों से वार्ता करते डीएम रमाकांत पांडेय।
- फोटो : BIJNOR
बाहर से आने वाले नागरिकों स्वयं कराएं जांच
बिजनौर। डीएम रमाकांत पांडेय ने कहा कि क्वारंटीन किए गए व्यक्तियों को बिना भेदभाव के सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने बाहर से जिले में आने वाले नागरिकों को स्वयं नजदीकी सरकारी अस्पताल जाकर कोरोना की जांच कराने को कहा है। निर्देशों का उल्लंघन करने पर परिवार सहित सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्वारंटीन किए गए व्यक्ति के घर से यदि पहनने के कपड़े, फल, साबुन आदि वस्तुएं उपलब्ध कराई जाती हैं तो उन्हें निर्धारित मानक के अनुसार उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। बाहर से जिले में आने वाले व्यक्तियों को सख्त चेतावनी दी कि बाहर से आने वाला हर व्यक्ति स्वयं नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर अपनी कोरोना जांच कराए। यदि उसके या परिवार के द्वारा बाहर से आने की बात छुपाई जाती है तो सबके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जो क्षेत्र हॉट स्पॉट घोषित किए गए हैं, वहां आमजन का आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है। डीएम ने बताया कि अब तक जिले में कुल 663 लोग क्वारंटीन किए गए हैं। इनमें से 442 की जांच रिपोर्ट आ चुकी। जांच में 12 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। लोगों की सुरक्षा के लिए लगातार सैनिटाइजर का छिड़काव कराया जा रहा है।
जरूरतमंदों को नहीं होने दी जाएगी परेशानी
बिजनौर। डीएम ने बताया कि शासन की ओर से राशन कार्डधारकों को पांच किलो चावल निशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके अलावा जरूरतमंदों के लिए सरकारी एवं स्वैच्छिक संस्थाओं के माध्यम से भोजन के पैकेटे बांटे जा रहे हैं। बीमार लोगों को फोन के माध्यम से निशुल्क चिकित्सीय परामर्श उपलब्ध कराया जा रहा है। घर पर पैथोलॉजी जांच की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए आईएमए के पदाधिकारियों से बात की जा रही है। उन्होंने समाचार पत्र के माध्यम से जनसामान्य में सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क के प्रयोग के महत्व को प्रभावी रूप से प्रचारित-प्रसारित करने की अपील की। इस अवसर पर एडीएम अवधेश कुमार मिश्र, डॉ. नितिन मदान, संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य अनिल कुमार, एसडीएम ब्रिजेश कुमार, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट परमानंद झा मौजूद थे।