फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Circumnavigation dog in ICU, intestinal inflammation detected

Bijnor News: आईसीयू में है परिक्रमा करने वाला कुत्ता, आंतों में सूजन का पता लगा

Tue, 20 Jan 2026 12:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Circumnavigation dog in ICU, intestinal inflammation detected
- सोमवार को किया गया हवन, आज किया जाएगा भंडारा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना। क्षेत्र के ग्राम नंदपुर में स्थित नंदलाल देवता महाराज के मंदिर में परिक्रमा करने वाले कुत्ते का दिल्ली अस्पताल में इलाज जारी है। उसकी आंतों में सूजन आने की बात सामने आई है। कुत्ते को 24 घंटे आईसीयू में भर्ती कराया गया। उधर, गांव के मंदिर में कुत्ते के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए हवन कराया गया। मंगलवार को भंडारे का आयोजन होगा।
सात दिन तक कुत्ते द्वारा की गई परिक्रमा को लेकर चर्चा में आए नगीना-बढ़ापुर मार्ग पर स्थित प्राचीन मंदिर में श्रद्धालुओं का आवागमन लगातार बना हुआ है। मंदिर परिसर में काफी संख्या में दुकानें सज गईं हैं। दूर दराज से भी हजारों की संख्या में लोग रोजाना मंदिर पहुंचकर प्रसाद चढ़ा रहे हैं। कुत्ते को इलाज के लिए दिल्ली लेकर गए प्रेम पथ एनिमल शेल्टर ट्रस्ट के अश्वनी चित्रांश ने बताया कि कुत्ते का दिल्ली मैक्स पेट जेड अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को उसका अल्ट्रासाउंड कराया गया, जिसमें उसकी आंतों में सूजन की बात आई है। उनका कहना है कि कुत्ते द्वारा फूल, गाजर का हलवा, बताशे इत्यादि चीज पिछले दिनों खाई गईं हैं, जिससे इस तरह की सूजन की समस्या सामने आई है। बताया कि इस सूजन को समाप्त करने के लिए दवाई दी जा रही है। अब उसने खाना शुरू कर दिया है। रविवार को ढाई सौ ग्राम पनीर खाया, वहीं सोमवार को चावल-सोयाबीन खिलाया गया। बताया कि कुत्ते की कई तरह की जांच कराई गईं। अन्य सभी जांच सामान्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अश्वनी चित्रांश ने बताया कि कुत्ते को 24 घंटे के बाद आईसीयू से बाहर निकाल लिया गया है। उधर, ग्राम नंदपुर निवासी अश्वनी सैनी, अंकुश सैनी, अमित सैनी, हिमांशु सैनी आदि का कहना है कि गांव में श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed