{"_id":"6480d1d3644264aee003aa54","slug":"churning-on-dealing-with-water-logging-in-municipal-meeting-bijnor-news-c-27-1-smrt1004-4605-2023-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: नगरपालिका की बैठक में जलभराव से निपटने पर मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: नगरपालिका की बैठक में जलभराव से निपटने पर मंथन
Thu, 08 Jun 2023 12:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Thu, 08 Jun 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
नूरपुर में नगरपालिका बोर्ड की बैठक लेते पालिकाध्यक्ष डा.एम पी सिंह।
- चेयरमैन डॉ. एमपी सिंह की अध्यक्षता में 12 करोड़ की परियोजना को मंजूरी
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
नूरपुर। नगर पालिका बोर्ड की पहली बैठक बुधवार को पालिकाध्यक्ष डाॅ. एमपी सिंह की अध्यक्षता में हुई। जिसमें नगर जलभराव व पथ प्रकाश की चुनौतियों से निपटने का खाका तैयार कर 12.95 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी दी गई।
बैठक में सभासदों ने नगर में जलभराव व पथप्रकाश की समस्या का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। चेयरमैन डाॅ. एमपी सिंह ने कहा कि जलभराव की समस्या से निपटना चुनौती है। जहां जरूरत हो, वहां नाली, नाला और सड़क, इंटरलॉकिंग का कार्य कराया जाएगा। सभी 25 वार्डों की समस्या उनके लिए समान हैं। ईओ संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि 15 वें वित्त में 1.38 करोड़ और राज्य वित्त में 40 लाख व पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना में 21 लाख रुपये उपलब्ध हैं। बैठक में सशेंद्र कुमार, कैलाश सिंह, नीतू, चौधरी राजेंद्र सिंह, दिनेश, सिराजुद्दीन, निपेंद्र, आसिफ, पूनम, ऋषभदेव, फरीदा खातून, मुशर्रत, आफताब, फुरकान, अरविंद, वसीम, इंद्रजीत सिंह, नाजिया, नसीम, वसीम, फैमिदा, फरजाना, शाहजहां व फरहाना खातून आदि मौजूद रहे।
महिला सदस्यों के पति रहे सभागार से बाहर
पालिका ईओ ने शासन की मंशा का हवाला देते हुए बोर्ड बैठक में चुनी गईं महिला सदस्यों की उपस्थिति दोहराते हुए बैठक में उपस्थित उनके पतियों को बाहर कर दिया। नगरपालिका बोर्ड की पहली बैठक में क्षेत्रीय सांसद गिरीश चंद व विधायक राम अवतार सैनी को पदेन सदस्य के तौर पर उपस्थित होना था। सांसद गिरीश चंद ने इसरार नवी को प्रतिनिधि बनाकर बैठक में भेजा था।