फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Christmas tree, decorated with manger to remember Lord Jesus

सेंट मेरी चर्च और मो.अली जौहर गर्ल्स इंटर कॉलेज में क्रिसमस आयोजन

Fri, 25 Dec 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Christmas tree, decorated with manger to remember Lord Jesus
नजीबाबाद के सेंट मेरी चर्च परिसर में ईसा मसीह जन्मोत्सव पर सजाया दृश्य। - फोटो : NAZIBABAD
नजीबाबाद। क्रिसमस पर्व पर सेंट मेरी चर्च में बिजली के प्रकाश से आकर्षक चरनी सजाई गई। उधर मो. अली गर्ल्स इंटर कॉलेज में क्रिसमस ट्री सजाया गया।
विज्ञापन

कोविड-19 दौर में त्योहारों को मनाने के तौर-तरीके बदले हैं। सामूहिक आयोजनों पर रोक लगी है। सोशल डिस्टेंसिंग के साथ क्रिसमस पर्व मनाया जा रहा है। सेंट मेरी स्कूल परिसर में स्थित सेंट मेरी चर्च में फादर जिंटो के निर्देशन में मिशनरी सदस्यों ने प्रेम और शांति के मसीहा प्रभु यीशु के जन्मोत्सव पर बिजली की आकर्षक लाइट के साथ चरनी सजाई। सेंट मेरी चर्च में 24 दिसंबर को देर रात से जन्मोत्सव कार्यक्रम और प्रार्थना सभाएं आयोजित की जाएंगी।

उधर सेंट मेरी हॉस्पिटल परिसर में भी मिशनरी प्रतिनिधियों ने चरनी सजाई। मो.अली जौहर गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या सिस्टर ज्योति शर्मा के निर्देशन में शिक्षिकाओं और छात्राओं ने क्रिसमस पर्व पर आकर्षक क्रिसमस ट्री सजाकर ईसा मसीह के त्याग और बलिदान को याद किया। क्रिसमस ट्री सजाने में अलमास, आलिया, जैनब, गुलफ्शा, नाहिद ने सहयोग किया।

नजीबाबाद के सेंट मेरी स्कूल में क्रिसमस पर्व पर सजाई गई चरनी।

नजीबाबाद के सेंट मेरी स्कूल में क्रिसमस पर्व पर सजाई गई चरनी।- फोटो : NAZIBABAD

नजीबाबाद के मो.अली जौहर गर्ल्स इंटर कॉलेज में शिक्षिकाओं ने सजाया क्रिसमस ट्री।

नजीबाबाद के मो.अली जौहर गर्ल्स इंटर कॉलेज में शिक्षिकाओं ने सजाया क्रिसमस ट्री।- फोटो : NAZIBABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed