फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Christmas effect in the market, Santa Claus costumes are selling well

Bijnor News: बाजार में क्रिसमस का असर, खूब बिक रहीं सांता क्लॉज की ड्रेस

Tue, 23 Dec 2025 12:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Christmas effect in the market, Santa Claus costumes are selling well
बिजनौर में बाजार में दुकान पर क्रिसमस के लिए सांता की ड्रेस देखता ग्राहक। संवाद
- क्रिसमस को लेकर बच्चों में खासा उत्साह, स्कूलों में होंगे कार्यक्रम
विज्ञापन

- बिजनौर का स्पर्श भी बना रहा क्रिसमस से जुड़ी मोमबत्ती
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। क्रिसमस को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। उपहारों की बिक्री के लिए बाजार में दुकानें सजने से रौनक बढ़ गई है। सांता क्लाॅज के लाल कपड़ों, कैप, क्रिसमस-ट्री की बिक्री शुरू हो गई है। बिक्री होने से दुकानदार भी उत्साहित हैं।

क्रिसमस पर्व ईसाई समाज 25 दिसंबर को धूमधाम से मनाता है। इससे पहले ही लोगों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। स्कूलों में क्रिसमस पर कार्यक्रम होते हैं। इसलिए, बच्चों से लेकर बड़े तक सांता क्लाॅज ड्रेस की खरीदारी कर रहे हैं। साथ ही मोमबत्ती, गुब्बारों, रंग-बिरंगी झालरों की भी बिक्री हो रही है। सदर बाजार में दुकानों पर क्रिसमस से संबंधित उत्पाद खरीदने वालों की भीड़ नजर आ रही है। उपहार देने के लिए मिठाई, खिलौने, क्रिसमस ट्री आदि की मांग बढ़ी है। साथ ही बेकरी पर केक बनवाने के लिए एडवांस बुकिंग हो रही है। दुकानदार तनु, शिवकुमार गुप्ता ने बताया कि क्रिसमस को लेकर लोग खरीदारी करने पहुंच रहे हैं। सांता क्लॉज ड्रेस, कैप, दाढ़ी, क्रिसमस ट्री की अच्छी ब्रिकी हो रही है। इस बार भी पहले की तरह ही क्रिसमस पर अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

-- बाजार में 200 रुपये से शुरू है सांता क्लॉज ड्रेस की कीमत
दुकानदार शिवकुमार गुप्ता ने बताया कि सांता क्लॉज की ड्रेस 200 से 500 रुपये तक कीमत है। जबकि, कैप की 30, दाढ़ी की 30, क्रिसमस ट्री की कीमत 30 से 150 रुपये तक है। लोग अपनी पसंद के हिसाब से खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-- ऑनलाइन बाजार में भा रही स्पर्श की क्रिसमस ट्री मोमबत्ती
त्योहार के हिसाब से बिजनौर निवासी स्पर्श अलग-अलग डिजाइन में मोमबत्ती तैयार कर रहा है। दीपावली पर लड़ी और मोदक की मोमबत्ती बनाई। अब क्रिसमस को लेकर अलग-अलग डिजाइन क्रिसमस ट्री, सितारे, लैंप आदि मोमबत्ती बना रहे हैं। दिल्ली एनसीआर, देहरादून सहित अन्य प्रदेश में भी मोमबत्ती की मांग बढ़ी है। स्पर्श पिछले कई दिनों से क्रिसमस से जुड़ी विभिन्न प्रकार की मोमबत्ती बनाकर ऑफलाइन और ऑनलाइन बेच रहा है। स्पर्श ने बताया कि 150 रुपये लेकर 250 रुपये तक की क्रिसमस से संबंधित मोमबत्ती हैं। उपहार में भी मोमबत्ती देने का चलन बढ़ा है। बेहतर डिजाइन की मोमबत्ती लोगों को खूब पसंद आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed