{"_id":"633b278b71014374387edd80","slug":"cho-demanded-change-of-working-time-bijnor-news-mrt6080819155","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचओ ने की कार्य समय परिवर्तन की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचओ ने की कार्य समय परिवर्तन की मांग
विज्ञापन
बिजनौर में सीएमओ कार्यालय पर ज्ञापन देने पहुंचे सीएचओ।
- फोटो : BIJNOR
बिजनौर। सीएचओ ने एमडी एनएचएम के नाम एक ज्ञापन एसीएमओ डॉ. पीआर नायर को सौंपा है। जिसमें उन्होंने सीएचओ की उपस्थिति अटेंडेंस मैनेजमेंट सिस्टम के माध्यम से लगाए जाने का विरोध किया गया है। वहीं पीएचसी और सीएचसी के अनुसार ही हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का कार्य समय करने की मांग की है।
सीएचओ ने एसीएमओ को दिए ज्ञापन में कहा कि उनके कार्य का समय साढ़े नौ बजे से साढ़े पांच बजे किया गया है। सीएचओ की उपस्थिति ही नहीं, बल्कि सभी संविदा और नियमित कर्मचारियों की उपस्थिति इस ऐप से ही ली जाए। इससे सीएचओ के साथ भेदभाव नहीं होगा। इसके आगे कहा कि प्रदेश में सीएचसी और पीएचसी का समय गर्मियों में आठ बजे से दो बजे तक रहता है। जबकि सर्दियों में 10 बजे से चार बजे तक रहता है। जबकि हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर (एचडब्लूसी) का 12 महीने साढ़े नौ बजे से साढ़े पांच बजे तक है।
इसलिए एचडब्लूसी पर कार्य करने का समय भी सीएचसी और पीएचसी जैसा ही करने की मांग की है। इसके अलावा एचडब्लूसी पर बिजली, पानी, शौचालय आदि सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की। इस मौके पर सरिता पंवार, पूजा, निकिता, अंशु, ज्योति, रेखा चौहान, कामनी, मनोज सहित 50 से ज्यादा सीएचओ मौजूद रहे।