फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Children will get anti-coronavirus vaccines in primary schools only

बच्चों को प्राथमिक विद्यालयों में ही लगेंगे कोरोनारोधी टीके

Sun, 01 May 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Children will get anti-coronavirus vaccines in primary schools only
बच्चों को प्राथमिक विद्यालयों में ही लगेंगे कोरोनारोधी टीके
विज्ञापन

बिजनौर। कोरोना का दौर अभी खत्म नहीं हुआ है। तीन लहरों के बाद अब चौथी लहर ने भी दस्तक दे दी है। जिसके चलते अब 5 से 12 साल तक बच्चों को कोरोना से बचाने के लिए टीकाकरण किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस बार टीकाकरण के ज्यादा सत्र प्राथमिक विद्यालयों में लगाए जाएंगे, इसकी तैयारी चल रही है।
जिले में कोरोना की तीनों लहरों में काफी संख्या में लोग संक्रमित हुए थे। बच्चों को भी कोरोना ने अपनी चपेट में ले लिया था। जिसके चलते अब कोरोना की चौथी लहर से पहले सरकार ने 5 से 12 साल तक के बच्चों के टीकाकरण को मंजूरी दे दी है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के पास अभी सरकार की ओर से टीकाकरण को लेकर कोई सूचना नहीं आई है। इस बार प्राथमिक विद्यालयों में टीकाकरण के ज्यादा सत्र लगाए जाएंगे। क्योंकि 5 से 12 साल तक के ज्यादातर बच्चे प्राथमिक विद्यालयों में ही पढ़ते हैं। इसके साथ ही सीएचसी, पीएचसी के साथ-साथ जूनियर स्कूलों को भी टीकाकरण का केंद्र बनाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग टीकाकरण को लेकर सतर्क है। हालांकि 12 से 14 साल तक के किशोरों के टीकाकरण की रफ्तार धीमी रही है। जिसके चलते अब स्वास्थ्य विभाग बच्चों के टीकाकरण को रफ्तार देने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग तैयार : डॉ. अशोक
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि 5 से 12 साल तक के ज्यादातर बच्चे प्राथमिक विद्यालयों में ही पढ़ते हैं। जिसके चलते प्राथमिक विद्यालयों को टीकाकरण केंद्र बनाया जाएगा। शासन से निर्देश आते ही टीकाकरण शुरू कर दिया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग टीकाकरण को लेकर तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed