फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Children's Day celebrated with disabled children

दिव्यांग बच्चों के संग मनाया बाल दिवस

Mon, 14 Nov 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Nov 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Children's Day celebrated with disabled children
नजीबाबाद में बच्चों को पुरस्कार देतीं इनरव्हील क्लब पदाधिकरी। - फोटो : NAZIBABAD
नजीबाबाद। एनएनएस क्लब के पदाधिकारियों ने दिव्यांग बच्चों के संग बाल दिवस धूमधाम से मनाया। वहीं इनर व्हील क्लब ने बच्चों को उपहार वितरित किए गए।
विज्ञापन

एलएनएस क्लब की अध्यक्ष पूनम अग्रवाल की ओर से प्रेम धाम आश्रम में बाल दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अधिकारी पीके सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। मुख्य अतिथि ने आश्रम संचालक फादर बिन्नी तकेकरा, फादर जिंटो, फादर शिबू थॉमस की उपस्थिति में चित्रकला प्रतियोगिता में मनोज को प्रथम, विशाल को द्वितीय, समर्पित को तृतीय स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया। क्लब की सचिव चारु गुप्ता, लवली, लीना, ममता, रुचि, इंदू ने बच्चों में मिठाइयां बांटीं।

उधर, इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष रमा शुक्ला, सचिव सीमा कपूर, रश्मि अग्रवाल के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने टाइनी टॉस स्कूल में बाल दिवस मनाया। पदाधिकारियों ने फैंसी ड्रेस में सजे विद्यार्थियों को उपहार वितरित किए। इस अवसर पर स्कूल की प्रबंधक जूही अग्रवाल, उमा रानी, रमा अग्रवाल, रजनी, सीमा, संध्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed