{"_id":"5ec40d188ebc3e908a717f07","slug":"child-scorched-by-boiling-water-bijnor-news-mrt482473096","type":"story","status":"publish","title_hn":"खौलते पानी में गिरकर बच्चा झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खौलते पानी में गिरकर बच्चा झुलसा
विज्ञापन
खौलते पानी में गिरकर बच्चा झुलसा
रेहड़। घर में खेल रहा डेढ़ वर्षीय बालक खौलते पानी मे गिरकर झुलस गया। बालक को उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहाँ भर्ती किया गया है।
गांव निवासी नासिर ने बताया की उसकी पत्नी ने गैस का चूल्हा किचन में नीचे ही रखा हुआ है मंगलवार को किसी आवश्यक कार्य के लिए उसकी पत्नी गैस पर पानी गर्म करने के लिए रखकर किसी काम में व्यस्त हो गई। तभी उसका डेढ़ वर्षीय पुत्र उवैश खेलते खेलते गैस के पास जा पहुंचा। असावधानी व हाथ लगने से गर्म पानी का भगौना उवेश के ऊपर गिर गया। इससे उवेश झुलस गया। बालक को उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया है।