{"_id":"663bcf5f2691ea752c0f0f64","slug":"child-dies-due-to-drowning-in-pond-in-village-mirzapur-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-123374-2024-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: गांव मिर्जापुर में बालक की तालाब में डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: गांव मिर्जापुर में बालक की तालाब में डूबने से मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नींदडू। गांव मिर्जापुर अपनी ननिहाल में आए बालक की खेलते समय तालाब में डूबने से मौत हो गई। बालक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
मोहल्ला पीर फतेह अली शाह के शमशाद का पुत्र अबुजर (5) चार दिन पहले अपनी मां नाजमीन के साथ नानी के घर चांदपुर तहसील के गांव मिर्जापुर गया था। नानी के घर के पीछे स्थित तालाब में पानी भरा है। बुधवार को वह घर के बाहर अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। खेलते समय पैर फिसलने से अबुजर तालाब में गिर गया। अबुजर के बाहर नहीं आने पर बच्चों ने घर आकर परिजनों को सूचना दी।
परिजन दौड़ कर तालाब पर पहुंचे और अबुजर को पानी से बाहर निकाला। मगर, तब उसकी मृत्यु हो चुकी थी। अबुजर की मौत से परिवार मातम पसर गया। बुधवार की अपराह्न उसका शव नींदडू लाया गया और असर की नमाज के बाद सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।