फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Child dies after falling into tank in Kiratpur

Bijnor News: किरतपुर - हौज में गिरने से बालक की मौत

Thu, 20 Jul 2023 12:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Thu, 20 Jul 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Child dies after falling into tank in Kiratpur
किरतपुर में हौज में गिरकर मरने वाले मौहम्मद असद का फाइल फोटो।
- गांव शहावपुरा रतन सिंह में नलकूप पर खेलने गया था बालक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फोटो समाचार
किरतपुर (बिजनौर)। ट्यूबवेल की हौज में डूबकर एक बालक की मौत हो गई। बालक मदरसे से आने के बाद अन्य बच्चों के साथ नलकूप पर खेलने गया था। कहां वह पांच फीट गहरी हौज में गिर गया। परिजनों के तलाश करने पर उसकी लाश मिली।
थाना क्षेत्र के गांव शहाबपुरा रतन सिंह निवासी मोहम्मद मोहसिन का छह वर्षीय पुत्र मोहम्मद असद मंगलवार सुबह घर से मदरसे में पढ़ने गया था। छुट्टी के बाद वापसी में वह अपने साथियों के साथ महेंद्र सिंह के ट्यूबवेल पर खेलने चला गया। वहां हौज में लगभग पांच फीट पानी भरा हुआ था। असद हौज पर चढ़ा हुआ था तभी उसका पैर फिसल गया और हौज में जा गिरा। काफी देर बाद असद के दिखाई न देने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। शाम को उसका शव हौज में पड़ा मिला। उसके साथियों ने बताया कि हम सब ट्यूबवेल के आसपास खेल रहे थे। असद के शव को जब उसके घर ले जाया गया तो परिजनों में कोहराम मच गया और उनका रो-रोकर बुरा हाल था। असद इकलौता पुत्र था।
विज्ञापन

सर्पदंश से बच्ची की हुई मौत
रेहड़। गांव कल्लूवाला में सर्पदंश से एक बालिका की मौत हो गई। गांव निवासी दीपक कुमार ने बताया कि मंगलवार की रात उसकी पुत्री पांच वर्षीय साधना कमरे में अपनी मां सुनीता देवी के साथ चारपाई पर सोई थी। रात दस बजे साधना के चीखने पर सुनीता की आंख खुलीं तो देखा कि सांप उसकी चादर पर चल रहा है। शोर सुनकर परिजन कमरे में पहुंचे तथा साधना को उपचार के लिए निजी चिकित्सक तथा बाद में काशीपुर उत्तराखंड ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि परिजनों के अनुरोध पर बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed