फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Child dies after being buried under the gate

गेट के नीचे दबकर बच्चे की मौत

Sat, 14 Aug 2021 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Child dies after being buried under the gate
गेट के नीचे दबकर बच्चे की मौत
विज्ञापन

नूरपुर (बिजनौर)। ट्रैक्टर की टक्कर लगने से गिरे एक कॉलोनी के गेट के नीचे दबकर दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसमे एक की मौत हो गई।
मोहल्ला इस्लामनगर निवासी इशरत का सात वर्षीय पुत्र आलम और शफीक का 10 वर्षीय पुत्र शाहआलम ग्रीन सिटी कॉलोनी के गेट के नजदीक खेल रहे थे। इस दौरान रास्ते में जा रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर कॉलोनी के गेट से टकरा गया। ट्रैक्टर की टक्कर लगने से कॉलोनी का गेट नीचे गिर गया। गेट के नीचे दबकर दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों को किसी तरह बाहर निकाला। मौके पर पहुंचे परिजन उन्हें सीएचसी ले गए, जहां शाहआलम को चिकिसकों ने मृत घोषित कर दिया। गंभीर घायल आलम को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर को छोड़कर मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed